लाइव न्यूज़ :

गूगल ने सलमान खान को बताया 'सबसे खराब बॉलीवुड एक्टर',सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा 'सही है'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 19, 2018 11:54 IST

गूगल की नजर में सलमान खान वह सबसे खराब एक्टर हैं।आप जैसे ही सर्च इंजन को खोलेंगे और 'worst Bollywood Actor' लिखेंगे तो सलमान खान का नाम सबसे टॉप पर आएगा।

Open in App

मुंबई, 19 जून: बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म रेस-3 हाल ही में 15 जून को पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। लेकिन फिल्म की सफलता के बाद भी एक ऐसा नजारा देखने को मिला है जो हर किसी को चौंका देखा, खासकर सलमान खान के फैंस को तो जरुर ही।।

दरअसल गूगल की नजर में सलमान खान वह सबसे खराब एक्टर हैं।आप जैसे ही सर्च इंजन को खोलेंगे और 'worst Bollywood Actor' लिखेंगे तो सलमान खान का नाम सबसे टॉप पर आएगा। इस बात के सामने आने के बाद हर ओर इसकी चर्चा होने लगी है।

सलमान खान को  'worst Bollywood Actor' बताए जाने के स्क्रीनशॉट, सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। वहीं, सलमान खान के फैंस इसको गलत बता रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ इस रिजल्ट को सही कह रहे हैं। इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा, गूगल ने सलमान खान को सबसे खराब एक्टर बताया है और आप फिर रेस-3 देखने में लगे हुए हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि गूगल गलत हो ही नहीं सकता है।  

ईद पर रिलीज हुई फिल्म रेस-3 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग्स और सीन्स का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। ऐसे में अब गूगल के इस जवाब के बाद एक बार फिर से फैंस जमकर मजाक बनाने लगे हैं।

टॅग्स :सलमान खानगूगलरेस 3
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?