लाइव न्यूज़ :

बेटे का बदला पिता से ले रहे हैं सलमान, अर्जुन-मलाइका की वजह से बोनी को दी ये सजा?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2019 17:02 IST

Open in App

दबंग सलमान खान यारों के यार हैं. उनसे जो दोस्ती कर लेता है, उसकी बॉलीवुड में नैया पार हो जाती है. दूसरी ओर, दुश्मनों का जीना हराम हो जाता है. सलमान की नजर से जो उतर जाता है, उसका फिल्म इंडस्ट्री में बुरा हश्र होता है. विवेक ओबेरॉय समेत कई सितारों को इसका अनुभव आ चुका है और अब बारी अर्जुन कपूर की है.

जी हां, सलमान के भाई अरबाज खान से तलाक ले चुकीं मलाइका अरोड़ा से अफेयर की वजह से अर्जुन कपूर भाईजान की आंखों में खटक रहे हैं और इसका खामियाजा अर्जुन के पिता बोनी कपूर को भुगतना पड़ रहा है. ताजा खबरों की मानें तो बोनी कपूर ने दो बड़े प्रोजेक्ट के लिए सलमान खान को साइन किया था.

ये प्रोजेक्ट थे, 'वांटेड 2' और 'नो एंट्री में एंट्री'. ये दोनों फिल्में सलमान की हिट फिल्मों की सीक्वल थीं और सलमान ने इसके लिए हामी भर दी थी. लेकिन अब उन्होंने दोनों ही प्रोजेक्ट को करने से साफ मना कर दिया है. सलमान ने प्रोजेक्ट छोड़ने की वजह भी नहीं बताई है. माना जा रहा है कि सलमान ने यह फैसला मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की वजह से किया है. गौरतलब है कि अर्जुन कपूर ने पहले सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता को डेट किया. फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया.

इसके बाद अर्जुन की नजदीकियां खान परिवार की बहू मलाइका से बढ़ने लगीं. अरबाज की पत्नी होने के बावजूद अर्जुन से उनकी नजदीकियां सुर्खियों में रहीं. यहीं से सलमान और अर्जुन के बीच की दूरियां बढ़नी शुरू हुईं.

मलाइका ने अरबाज से तलाक ले लिया और अब खुलकर अर्जुन के साथ घूम रही हैं. यह बात सलमान को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है. सलमान के बोनी कपूर के साथ हमेशा काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं, लेकिन शायद अर्जुन-मलाइका के अफेयर के कारण वह अब बोनी से भी दूरियां बना रहे हैं. तभी तो उन्होंने अपने करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई 'वांटेड' और 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों के सीक्वल ठुकरा दिए हैं.

टॅग्स :सलमान खानअर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?