लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 16: टीना दत्ता पर शालीन भनोट ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, सलमान खान ने ऐसे सिखाया सबक

By अंजली चौहान | Updated: January 21, 2023 17:01 IST

कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए गए एक प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान कितने गुस्से में हैं और शालीन को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बिग बॉस-16 के एक एपिसोड में शालीन भनोट पर सलमान खान भड़के।सलमान खान ने लगाई शालनी भनोट की क्लास। शालीन भनोट ने टीना दत्ता पर की आपत्तिजनक टिप्पणी।

Bigg Boss 16: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस अक्सर किसी न किसी मुद्दे को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। शो के होस्ट और एक्टर सलमान खान कई बार कंटेस्टेंट्स पर उनके रवैये के लिए जमकर फटकार लगाते हैं। इस बार सलमान खान का गुस्सा शालीन भनोट पर फूटा है। कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए गए एक प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान कितने गुस्से में हैं और शालीन को खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, शालीन ने शो में टीना दत्ता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर सलमान ने गुस्से में पूछा, 'एक से एक निकली तो दूसरे के पास चिपकी' , ये कैसी भाषा है?

शनिवार को कलर्स की तरफ से इस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस क्लिप में सलमान और शालीन के बीच बातचीत का कुछ पार्ट दिखाया गया है। 'एक से एक निकली तो दूसरे के पास चिपकी' वाले बयान पर जब सलमान ने सवाल किया तो शालीन ने अपना बचाव करते हुए कहा, 'एक लाइन', सलमान ने कहा, 'वह एक ही लाइन है', फिर शालीन ने सलमान से पूछा कि वो मेरी पत्नी के बारे में बात कर रही है, जो ठीक है? मेरी प्रतिष्ठा को देखते हुए, आप मुझसे क्या चाहते हैं?

शालीन के इस बयान से सलमान खान बुरी तरह से भड़क गए और उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे और तुम्हारी एक्स वाइफ के बारे में बहुत कुछ जानता हूं। मैं उसे यहां नहीं लाऊंगा। इस प्रोमो वीडियो के आखिर में शालीन ने सलमान के सामने हाथ जोड़ रखे हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, #ShanivaarKaVaar में सलमान खान ने ली शालीन की क्लास...

बता दें कि बिग बॉस 16 में प्रतियोगी शालीन और टीना दत्ता के बीच शो में बहस हुई थी। इसमें शालीन ने टीना को कहा था कि आप दोगले हो, आपके साथ कोई एक लड़का रहता है फिर जैसे ही वह हटता है आप दूसरे के साथ चिपक जाते हो ये आपका डबल स्टैंडर्ड है। आप एक मर्द के जाने के बाद दूसरे मर्द की तलाश में लग जाती हो।

इस बयान पर टीना बहुत गुस्सा हुईं और बोलीं, ' जुबान संभाल कर बात कर मैं तुझे थप्पड़ मार दूंगी..., इस पर शालीन कहते हैं कि मैं इसकी सच्चाई दिखाना चाहा रहा हूं। टीना कहती है, मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठाने वाले तुमने खुदकी बीवी की गारिमा का ध्यान नहीं रखा, शालीन भनोट गंदे आदमी है। 

टॅग्स :बिग बॉससलमान खानटीवी कंट्रोवर्सी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?