लाइव न्यूज़ :

Radhe: Your Most Wanted Bhai: सलमान खान के फैंस के लिए आई खुशखबरी, इस खास दिन रिलीज होगा 'राधे' का टीजर!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 26, 2020 16:31 IST

सलमान खान की राधे फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि इस फिल्म का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की नई फिल्म राधे ईद के मौके पर रिलीज होने वाली हैराधे का टीजर होली के मौके पर रिलीज होने वाला है

बॉलीवुड  के दबंग खान यानि सलमान खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान हर साल ईद पर एक बेहतरीन फिल्म फैंस के सामने लेकर आते हैं। इस बार सल्लू फैंस को ईद के मौके पर  राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का तोहफा देंगे। सलमान फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं।

सलमान खान की राधे फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि इस फिल्म का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान चाहते हैं कि राधे का टीजर होली के मौके पर रिलीज हो।

खबर के अनुसार उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा से बात की। वे इस फेस्टिव वीक में इसकी एक छाप छोड़ना चाहते है, जिससे फिल्म को इसका खास फायदा मिल जाए। इस खबर के अनुसार प्रभुदेवा फिलहाल दिशा के साथ फिल्म की आखिरी पलों की शूटिंग कर रहे हैं। 

साथ ही जल्द ही अब फिल्म की एडिंग का काम भी शुरू हो जाएगा।सलमान के फीडबैक के बाद टीजर को 9 मार्च को ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। ये भी कहा जा रहा है कि टीजर में अंडरकवर पुलिस के रूप में सलमान के लुक की झलक भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म से सलमान के फैंस को खासा उम्मीदें हैं। अगर होली पर टीजर रिलीज होता है तो ये साफ है कि फिल्म रिलीज से 2 महीने पहले इसका टीजर रिलीज किया जाएगा। कहा ये भी जा रहा है। ये अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब ये टक्कर लेगी। क्योंकि दोनों ही फिल्में ईद पर रिलीज होने वाली है। हालांकि दोनों ही फिल्में अलग-अलग तरह की हैं। लक्ष्मी बॉम्ब जहां हॉरर फिल्म है जबकि राधे एक्शन मूवी है। राधे की अगर बात करें तो इस फिल्म में सलमान और दिशा के अलावा रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और गौतम गुलाटी नजर आएंगे। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस