लाइव न्यूज़ :

Dabangg 3 New Song: सलमान की फिल्म 'दबंग 3' का नया गाना 'यूं करके' हुआ रिलीज, खुद भाईजान ने दी आवाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 9, 2019 17:21 IST

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के नए गाने 'यू करके' को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, इस गाने को सलमान खान और पायल देव ने गाया है।

Open in App

सलमान खान समय समय पर फैंस को गिफ्ट्स देते रहते हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को फैंस ने जमकर पसंद किया है। अब इस फिल्म के गाने भी आना शुरू हो गए हैं। सलमान खान दबंग3 का नया गाना यूं करके फैंस के लिए ले आए हैं। खास बात ये है कि इस गाने को खुद सलमान खान ने गाया है। ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

गाने के रिलीज होते ही 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को सलमान खान और पायल देव ने गाया है। सलमान ने गाने को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दबंग 3 का नया गाना, यूं करके सुना हमारी यानि चुलबुल पांडे की आवाज में यूं करके सांग। टी सीरीज के लेबेल के तले पेश किए गए इस गाने के लिरिक्स को दानिश साबरी ने लिखा है। इससे पहले दबंग 3 का नैना लड़े गाना रिलीज हुआ था। साजिद वाजिद ने इस गाने को संगीत दिया था। ये गाना भी फैंस के द्वारा जमकर पसंद किया गया था। ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान ने कोई गाना गाया हो इससे पहले भी फिल्मों में सलमान गाना गा चुके हैं।

ऐसे में सलमान के गाना गाने से फिल्म के प्रमोशन में भी चार चांद लगने वाले हैं। इससे पहले 'नैना लड़े' गाना भी सोशल मीडिया पर धामाल मचा चुका है। इस गाने को अब तक करीब 4.50 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। इस फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं।

टॅग्स :सलमान खानदबंग ३ मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?