लाइव न्यूज़ :

वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने सलमान खान को बताया अपराधी, लिस्ट में 39वें नंबर पर आया नाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 13, 2018 11:41 IST

पर्यावरण और वन मंत्रालय के तहत आने वाले क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के प्रावधान वैसे तो सितंबर 2006 में ही प्रभाव में आ गए थे, लेकिन ब्यूरो का गठन 2008 में हो सका।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: अभिनेता सलमान खान पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की वेबसाइट की लिस्ट में सलमान खान का नाम सामने आया है। खबर के मुताबिक सलमान का नाम 39वें अपराधी के रूप में दर्ज किया गया है। 

जारी की गई इस लिस्ट में उनको रखा गया जो संरक्षित जीवों के शिकार, तस्करी या उनसे जुड़े अन्य अपराध में लिप्त हैं। सलमान खान काले हिरण को मारने के केस में दोषी भी करारे जा चुके हैं। इस मामले में सलमान को 5 अप्रैल को 5 साल की सजा सुनाई गई थी और फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। विभाग की सुस्ती, 10 साल में सिर्फ 39 लोगों को सजा मिलने की जानकारी दी है।

फिर से मुसीबत में फंसे सलमान खान, कोर्ट ने जारी किया वारंट

पर्यावरण और वन मंत्रालय के तहत आने वाले क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के प्रावधान वैसे तो सितंबर 2006 में ही प्रभाव में आ गए थे, लेकिन ब्यूरो का गठन 2008 में हो सका। जिसके मुताबिक 10 साल बाद अब तक उसे केवल 39 अपराधियों को सजा मिलने की ही जानकारी है। इसके मुताबिक 15 अपराधी टाइगर मामले से जुड़े हुए हैं। ये अपराधी महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से हैं। उसके बाद पेंगोलिन के शिकार से जुड़े हुए 6 अपराधिेयों का नाम सूची में है, ये पश्चिम बंगाल से हैं।

जमानत के बाद फिर से बिजी हुए सलमान खान, कर रहे हैं ये काम

इस लिस्ट में  सलमान एक मात्र ऐसे अपराधी हैं, जो हिरण शिकार से जुड़े हुए हैं। सूची में केरल, दिल्ली, हरियाणा के अपराधी भी शामिल हैं। ब्यूरो के डाइरेक्टर तिलोतमा वर्मा के मुताबिक जोधपुर कोर्ट से सलमान को सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने कोर्ट से फैसले की कॉपी और उनकी एक फोटो मंगाई थी। जिसका कारण सलमान का नाम ब्यूरो की वेबसाइट पर वन्यजीवन से जुड़े अपराधियों की सूची में शामिल करना था। 

टॅग्स :सलमान खानक्राइमबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?