लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के साथ इस फिल्म में जल्द नजर आएंगी बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 12:33 IST

सलमान खान अपनी को-एक्टर कटरीना कैफ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म 'भारत' बड़े पर्दे पर 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण इन दिनों मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग में बिजी हैं।सलमान खान जल्द ही फिल्म भारत में नजर आएंगे।

सलमान खान और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के दो ऐसे सितारें हैं जिन्होंने अभी तक साथ काम नहीं किया है। उन दोनों के फैंस जल्द ही दोनों को साथ स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। वहीं ऐसा लग रहा है कि इस बार सलमान और दीपिका साथ में काम कर सकते हैं। खबरों के अनुसार मेकर्स एक्टर सलमान खान की फिल्म 'किक' का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं। इस सीक्वल मे मेकर्स ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोणे को लीडिंग लेडी के लिए कास्ट करने का सोचा है। 

खबरों से यह भी पता चला है कि मेकर्स 'किक 2' के लिए सलमान खान के साथ एक फ्रेश पेयर लाने की सोच रहे हैं। हलांकि मेकर्स कि फर्स्ट च्वॉइज फिल्म 'किक' के लिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोणे थीं पर कुछ कारणों के चलते ऐसा हो नहीं पाया। इसीलिए इस रोल को जैकलीन फर्नांडेस को दिया गया था। मगर इस बार मेकर्स फिल्म 'किक 2' में सलमान खान और दीपिका पादुकोणे को एक साथ बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक मेकर्स ने कहा कि दीपिका टिपिकल सलमान कि हीरोइन का रोल नहीं निभा सकती हैं। उनका रोल भी सलमान की रोल जितना पावरफुल होना चाहिए, जिस पर फिल्मकार साजिद खान काम कर रहे हैं। 

कुछ समय पहले डीएनए के साथ इंटरव्यू में एक्टर सलमान खान ने हंसते हुए यह कहा था,' मैं खुद भी यह सोच रहा हूं कि मुझे दीपिका के साथ काम करने का मौका कब मिलेगा ?' फैंस भी अब दोनों सुपरस्टार को एक ही फिल्म में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर इन खबरों की मानी जाए तो बहुत ही जल्द फैंस की यह भी इच्छा फिल्म 'किक 2' के साथ पूरी हो जाएगी।

इस बीच दीपिका पादुकोण न्यूयॉर्क के मेट गाला में गयी थीं और फिर वापस मुंबई आकर फिल्म 'छपाक' की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी। वहीं दूसरी ओर सलमान खान अपनी को-एक्टर कटरीना कैफ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म 'भारत' बड़े पर्दे पर 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली है। 

टॅग्स :सलमान खानदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?