लाइव न्यूज़ :

इंतजार खत्म, सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम’ की रिलीज डेट आउट, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2021 21:59 IST

सलमान खान ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘जी और पुनीत गोयनका के साथ बहुत ही अच्छा और सुन्दर संबंध रहा।पिछले कुछ वर्षों में रेस3, लवयात्री, भारत, डी3, राधे और अब अंतिम फिल्मों में काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह आने वाले वर्षों में जी को और ऊंचाई पर ले जाएंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा भी अभिनय कर रहे हैं।26 नवंबर को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमा घरों में रिलीज होगी।सलमान ने ट्विटर पर फिल्म के रिलीज की तारीख और पोस्टर को साझा किया है।

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मंगलवार को बताया कि उनकी अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ 26 नवंबर को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमा घरों में रिलीज होगी। निर्देशक महेश मांजरेकर की इस फिल्म में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा भी अभिनय कर रहे हैं।

सलमान ने ट्विटर पर फिल्म के रिलीज की तारीख और पोस्टर को साझा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘‘अंतिम दुनिया भर के सिनेमा घरों में 26.11.2021 को रिलीज हो रही है।’’ यह फिल्म दो बेहद मजबूत पुरुषों की कहानी है, जिनके जीवन के सिद्धांत एक-दूसरे से बिलकुल उलट हैं, एक पुलिस वाला है और दूसरा गैंगस्टर।

पुलिस वाले की भूमिका में सलमान और गैंगस्टर की भूमिका में आयुष शर्मा हैं। ‘अंतिम’ के दुनिया भर में डिस्ट्रीब्यूशन का अधिकार जी स्टूडियोज के पास है। सलमान ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘जी और पुनीत गोयनका के साथ बहुत ही अच्छा और सुन्दर संबंध रहा।

पिछले कुछ वर्षों में रेस3, लवयात्री, भारत, डी3, राधे और अब अंतिम फिल्मों में काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह आने वाले वर्षों में जी को और ऊंचाई पर ले जाएंगे।’’ ‘अंतिम’ और जॉन अब्राहम अभिनीत ‘सत्यमेव जयते 2’ एक ही साथ रिलीज हो रही है। 

टॅग्स :सलमान खानमुंबईबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?