लाइव न्यूज़ :

Saif Ali Khan Stabbed: सैफ अली खान पर किस चाकू से हुआ था हमला? ऑपरेशन के बाद हथियार की फोटो वायरल; देखें

By अंजली चौहान | Updated: January 17, 2025 14:43 IST

Saif Ali Khan Stabbed: अभिनेता सैफ अली खान को 16 जनवरी को डकैती के प्रयास में उनके घर में घुसे एक घुसपैठिए ने पीठ में चाकू मार दिया था।

Open in App

Saif Ali Khan Stabbed: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमला होने के बाद उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल सैफ की सर्जरी हो चुकी है। अभिनेता को छह चोटें आईं, जिनमें से एक उनकी रीढ़ के पास लगी थी और अब एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनकी पीठ से टूटे हुए चाकू के टुकड़े को सर्जरी करके निकाला गया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर से तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक चाकू दिखाया गया है जो कि सैफ के शरीर से निकाला गया है। सोशळ मीडिया पर इसी दावे के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। 

लीलावती अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने सैफ की सर्जरी की, जिसके दौरान अभिनेता की रीढ़ के पास फंसा चाकू का टूटा हुआ टुकड़ा निकाला गया। डॉक्टरों ने पहले कहा था कि हमले के कारण अभिनेता की रीढ़ की हड्डी का द्रव लीक हो गया था और अब उन्हें कम से कम एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि सैफ अली खान पर मंगलवार को करीब 2:30 बजे उस समय हमला किया गया, जब वह अपने परिवार को घुसपैठिए से बचाने की कोशिश कर रहे थे।

घर के एक कर्मचारी के बयान के अनुसार, हमलावर एक्टर के चार वर्षीय बेटे जेह के बेडरूम से घर में घुसा और उसे और उसके केयरटेकर को बंधक बनाकर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। जब सैफ ने हस्तक्षेप किया तो घुसपैठिए ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर पर छह घाव हो गए, जिनमें से दो गहरे थे। घुसपैठिए ने कथित तौर पर स्टाफ के एक सदस्य पर भी हमला किया, जब वह उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी।

मामले के मुख्य संदिग्ध को शुक्रवार सुबह मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और अब उससे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है।

लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने कथित तौर पर कहा कि सैफ को उनके 8 वर्षीय बेटे तैमूर अली खान द्वारा अस्पताल लाया गया था और अभिनेता "शेर की तरह अंदर चले आए"। उन्हें सप्ताहांत तक छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

इस बीच, करीना कपूर खान ने गुरुवार रात एक बयान जारी कर परिवार के लिए गोपनीयता का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा, "यह हमारे परिवार के लिए अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। इस कठिन समय से गुजरते हुए, मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पपराज़ी निरंतर अटकलों और कवरेज से दूर रहें।"

टॅग्स :सैफ अली खानवायरल वीडियोसोशल मीडियाकरीना कपूरमुंबईमुंबई पुलिसबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस