लाइव न्यूज़ :

Saaho First Review: पैसा वसूल है प्रभास की 'साहो', रोंगटे खड़े करने वाला एक्शन का है डोज, जानिए मिले कितने स्टार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2019 11:17 IST

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 30 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देसाहो को सुजीत ने निर्देशित किया हैसाहो को भारत में 30 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो 30 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हो रही है। ट्रेलर के बाद से ही फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बाहुबली फेम प्रभास की बॉलीवुड में ये डेब्यू फिल्म है। ऐसे में फिल्म के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं।यूएई में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट और सेंसर बोर्ड के सदस्य उमेर संधूने ट्वीट्स के जरिए बताया है कि प्रभास की साहो कैसी फिल्म है।  

यूएई सेंसर बोर्ड में फिल्म की खास स्क्रीनिंग की गई है। इस स्क्रीनिंग ने उमेर ने साहो को बेस्ट बताया है। साथ ही फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए हैं। उन्होने बताया है कि फिल्म जबदस्त एक्शन, अच्छे म्यूजिक को पेश किया गया है आप मसाला फिल्मों के शौकीन हैं तो साहो निश्चित रूप से उनके लिए है। साहो नें हैरान करने वाले स्टंट सीन है। जिनको देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। प्रभास की टक्कर में कोई नहीं है। अब वो पूरे भारत के स्टार हैं।   प्रभास और श्रद्धा कपूर की शानदार केमिस्ट्री फिल्म में पेश की गई है। उमेर ने बताया है कि पहला हॉफ काफी अच्छा है। प्रभास की एंट्री पैसा वसूल वाली कही जा सकती है। फिल्म में एक्शन सीन और पीछा करने के सीन को बहुत अच्छे से पेश किया गया है।प्रभास की कास्टिंग फिल्म का अहम हिस्सा है। प्रभास हर सीन में अपनी छाप छोड़ते हैं। साहो पूरी तरह से इंटनेमेंट का पैकेट है। फिल्म पॉवर और स्टाइल का मिश्रण है। फिल्म कई अहम रिकॉर्ड तोड़ सकती है और यह ब्लॉकबस्टर होगी।

साहो को सुजीत ने निर्देशित किया है।साहो को भारत में 30 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। साहो को प्रभास ने अपने 2 साल दिए हैं।फ़िल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडेय, जैकी श्रॉफ और महेश मांजरेकर अहम किरदारों में नज़र आएंगे।

टॅग्स :साहोप्रभासश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया