लाइव न्यूज़ :

Rishi Kapoor Death News: हमारे बीच नहीं रहे 'अकबर इलाहाबादी', ये 10 शानदार फिल्में हमेशा रहेंगी फैंस के दिलों में जिंदा

By मेघना वर्मा | Updated: April 30, 2020 11:41 IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे।साल 1980 में आई इस फिल्म की कहानी और फिल्म का संगीत आज भी लोगों के जेहन में है।

बुधवार को सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में इरफान खान दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं एक बड़ी दुखद खबर फिर से सामने आई है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। 

ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन दिग्गज कलाकारों में से हैं जिनकी फिल्में लोगों को हंसाती भी थीं और इमोशनल भी कर जाया करती थीं। 'लैला मजनू', से लेकर 'बॉबी', 'कर्ज' और 'अमर-अकबर एंथोनी' तक उनकी फिल्मों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। 

आइए आपको बताते हैं उनकी कुछ सुपरहिट फिल्में जिन्हें आपका अपनी जिंदगी में एक बार जरूर देखना चाहिए। जिन फिल्मों से ऋषि कपूर हम सभी के दिलों में छा गए-

1. कर्ज

https://www.youtube.com/watch?v=KnXdpomB1AY

साल 1980 में आई इस फिल्म की कहानी और फिल्म का संगीत आज भी लोगों के जेहन में है। कर्ज की सिग्नेचर ट्यून के आज भी लोग दीवाने हैं। फिल्म में ऋषि कपूर के पुनर्जन्म की कहानी है। ऋषि की एक्टिंग लोगों के दिल में उतर गई।

2. बॉबी

https://www.youtube.com/watch?v=jmeMg-gm1Us

1973 में आई इस फिल्म में यंग ऋषि कपूर ना जानें कितनी ही लड़कियों के दिलों पर राज कर बैठे। डिम्पल कपाडियां संग उनकी केमेस्ट्री लोगों को पसंद आ गई। ड्रामा और लव स्टोरी ने लोगों को खूब पसंद आई।

3. अमर अकबर एंथोनी

https://www.youtube.com/watch?v=Ch-i9iBrCYQ

अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना के साथ इस फिल्म में ऋषि कपूर ने अकबर इलाहाबादी का रोल किया था। तीन भाईयों की इस कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म का संगीत भी लोगों के दिलों में उतर गया।

4. कभी-कभी

https://www.youtube.com/watch?v=gejKrLu9N9c

कभी-कभी फिल्म भले ही अमिताभ बच्चन और राखी गुलजार के लिए जानी जाती हो मगर फिल्म में ऋषि कपूर और नीतू सिंह की केमेस्ट्री शानदार थी। तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती...गाना यंगस्टर्स के दिल छू गया। 

5. लैला-मजनू

https://www.youtube.com/watch?v=aonYkU8-owY

साल 1976 में आई लैला-मंजनू की इस कहानी में मंजनू का किरदार लोगों को इमोशनल कर गया। ऋषि कपूर की एक्टिंग ने लोगों के दिलों को पसीज दिया। इतिहास की इस सबसे खूबसूरत लव स्टोरी को पर्दे पर ऋषि कपूर ने जीया। 

6. प्रेम रोग

https://www.youtube.com/watch?v=gskWoOho3N4

मनोरमान के साथ इस फिल्म में ऋषि कपूर ने नायाब एक्टिंग की। इस फिल्म में उनके साथ शम्मी कपूर भी थे। विधवा विवाह और प्रेम की इस कहानी का संगीत भी लोगों का दिल छू गया। 

7. नसीब

नसीब फिल्म साल 1981 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अमिताभ बच्चन, शत्रु्घ्न सिन्हा और हेमा मालिनी भी थे। फिल्म को मनमोहन देसाई ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की स्टोरी और संगीत लोगों का दिल जीत गया। 

8. नगीना

https://www.youtube.com/watch?v=txOeZmLBUDg

साल 1986 में आई इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ श्रीदेवी थीं। श्रीदेवी ने इस फिल्म में नागिन का किरदार निभाया था। फिल्म का गाना...मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा...आज भी लोगों को याद है। फिल्म में ऋषि कपूर की एक्टिंग ने खूब तारीफें बंटोरी थीं।

9. चांदनी

https://www.youtube.com/watch?v=nvBnA8RXdeQ

ये फिल्म बॉलीवुड की कुछ कल्ट फिल्मों में गिनी जाती हैं। श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर की केमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में ऋषि कपूर और श्री देवी की लव स्टोरी पर दर्शक को भी रोना आ गया था। फिल्म का संगीत शानदार था।

10. दामिनी

https://www.youtube.com/watch?v=HwqFQn0nck8

साल 1993 में आई फिल्म दामिनी के डायलॉग्स आज भी लोगों को जुबानी याद हैं। बलात्कार और उसके लिए इंसाफ की इस कहानी में ऋषि कपूर का अहम किरदार रहा।

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड हीरोब्रेकिंग न्यूज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?