लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह के बर्थडे पर रिया ने दोनों के अफेयर पर लगाई मुहर, प्यारी सी फोटो शेयर करके किया विश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2020 13:15 IST

सुशांत अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खासा चर्चा में रहते हैं। अंकिता लोखंडे लेकर सारा अली खान तक सुशांत का कई एक्ट्रेस से अफेयर रह चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस और सेलेब्स के बीच एक खास पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन हैआज सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया ने बहुत ही स्पेशल तरीके से ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया है।

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस और सेलेब्स के बीच एक खास पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। सुशांत सिंह को आखिरी बार ड्राइव में देखा गया है। आज इस एक्टर का जन्मदिन है। ऐसे में हर कोई इस एक्टर को इस खास दिन पर शुभकामनाएं दे रहा है।  ऐसे में किसी खास ने भी सुशांत को बर्थडे विश किया है।

सुशांत अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खासा चर्चा में रहते हैं। अंकिता लोखंडे लेकर सारा अली खान तक सुशांत का कई एक्ट्रेस से अफेयर रह चुका है। अब सुशांत का इन दिनों जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से अफेयर चल रहा है। ऐसे में रिया ने आज सुशांत को सार्वजनिक रूप से बर्थडे विश किया है।

आज सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया ने बहुत ही स्पेशल तरीके से ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर में सुशांत और रिया साथ में नजर आ रहे हैं।  रिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'सबसे खूबसूरत "सुपरमैसिव ब्लैक होल" को जन्मदिन मुबारक हो। हमेशा एक हीरे की तरह चमकते रहो।' ये फोटो रिया के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।

तस्वीर की बात करें तो सुशांत और रिया पार्क में पड़ी एक बेंच में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रिया का एक हाथ सुशांत के कंधो में है। वहीं सुशांत प्यार भरी निगाहों से रिया को निहारते  नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सुशांत के जन्मदिन पर रिया ने ऑफीशयली इस बात पर मुहर लगा दी है कि दोनों इन दिनों रिलेशनशिप में हैं।

फोटो  में रिया ने व्हाइट कलर के टॉप के साथ ब्लू कलर का डेनिम पहना हुआ है। इस सिंपल लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर सुशांत ब्लू टीशर्ट के साथ जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया