लाइव न्यूज़ :

सुशांत के निधन वाले दिन इस शख्स को रिया चक्रवर्ती ने किया था दो बार कॉल, 15 जून को भी कीं कई कॉल्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 27, 2020 08:27 IST

बुधवार रिया चक्रवर्ती की एक चैट सामने आई। इस चैट से खुलासा हुआ कि सुशांत ड्रग्स की चपेट में थे। इसी चैट में जया साहा से भी रिया की बातचीत सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैंअब रिया चक्रवर्ती से सीबीआई कब पूछताछ करेगी इसी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं

सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब रिया चक्रवर्ती से सीबीआई कब पूछताछ करेगी इसी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इससे पहले रविवार सुबह डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। असल में इस केस में हर रोज नए नए ऐंगल से खुलासे होते जा रहे हैं। डिप्रेशन, नेपोटिज्म को पीछे छोड़ते हुए अब ये मामला ड्रग माफिया तक जा पहुंचा है।

अब इन सभी कड़ियों में एक नाम कॉमन है और वो है रिया चक्रवर्ती का। खुलासा हुआ है कि सुशांत की मौत वाले और उसके अगले दिन रिया ने एक शख्स से कई बार फोन पर बातचीत की थी। ये कॉल डिटेल्स सामने आई हैं।

टाइम्स नॉउ की खबर के अनुसार रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल का खुलासा हुआ है कि सुशांत की मौत वाले दिन 14 जून को उन्होंने टैलेंट मैनेजर जया साहा से दो बार फोन पर बातचीत की थी। ये बातचीत सुशांत के निधन के बाद हुई करीब 2 बजे के बाद। इसके साथ ही सुशांत की मौत के अगले दिन यानि 15 जून को रिया ने जया को चार बार कॉल की थी। अब सवाल ये है कि वह एक्टर के निधन वाले दिन क्या बात कर रही थीं।

रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले भी रिया चक्रवर्ती और जया साहा के बीच लंबी बातचीत हुई थी। जया का नाम सामने आते ही इस केस में एक नया एंगल सामने आया है। खबर है कि ईडी को समन भेजा गया है।

टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार सुशांत की मौत में नारकोटिक्स लिंक होने की बात कही जा रही है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सअप चैट सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि ये रीट्रीव चैट्स हैं जिन्‍हें रिया ने पहले डिलीट कर दिया था।

रिया गौरव आर्या से बात कर रही हैं, जिसकी चैट सामने आई है। गौरव वही शख्‍स हैं जिनको आरोपी ड्रग डीलर बताया जा रहा है। इस चैट में लिखा है, 'अगर हम हार्ड ड्रग्‍स की बात करें तो मैंने ज्‍यादा ड्रग्‍स का इस्‍तेमाल नहीं किया है।' इस मेसेज को रिया ने 8 मार्च 2017 को गौरव को भेजा।

 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार