लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से 18 घंटे तक पूछताछ, ED ने रिया को आज फिर बुलाया

By अमित कुमार | Updated: August 10, 2020 08:38 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को राहत नहीं मिल रही है। एक बार फिर एक्ट्रेस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को फिर सोमवार को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। मामले की मुख्य आरोपी रिया से भी पहली बार करीब आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी । ईडी रिया से उनकी आय, व्यय और निवेश के बीच कथित रूप से मिलान नहीं होने के बारे में जवाब चाहती है।

ईडी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मनी लांड्रिंग मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से करीब 18 घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शौविक रातभर की पूछताछ के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी कार्यालय से निकला। उससे शनिवार दोपहर पूछताछ शुरू हुई थी। 

रिया और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को फिर सोमवार को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शौविक चक्रवर्ती से उसके निजी कारोबार, आय, निवेश और अपनी बहन एवं राजपूत के साथ वित्तीय सौदों को लेकर पूछताछ की गई। मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत उसका बयान दर्ज किया गया है। 

रिया से पहली बार हुई थी आठ घंटे तक पूछताछ 

एजेंसी ने उससे 7 अगस्त को भी कुछ देर के लिए पूछताछ की थी। उसी दिन उसकी बहन और मामले की मुख्य आरोपी रिया से भी पहली बार करीब आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी । संपत्तियों, खरीद और स्वामित्व के स्रोत पर ईडी की नजर अधिकारियों ने बताया कि ईडी की पूछताछ रिया की आय, निवेश, कारोबार और पेशेवर सौदों पर केंद्रित थी। ईडी की नजर शहर के खार इलाके और नवी मुंबई में रिया से संबंधित संपत्तियों, उनकी खरीद और स्वामित्व के स्रोत पर है। 

खुद की कमाई से ज्यादा है रिया के पास पैसे

ईडी रिया से उनकी आय, व्यय और निवेश के बीच कथित रूप से मिलान नहीं होने के बारे में जवाब चाहती है। रिया ने अपनी आय करीब 14 लाख होने का जिक्र करते हुए आयकर रिटर्न फाइल किया था लेकिन उनके निवेश का मूल्य कथित रूप से ज्यादा है। प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से धनशोधन मामले में पूछताछ की। राजपूत के पिता ने बिहार पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है। (ब्यूरो इनपुट के साथ)

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!