लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात ‘मप्पिलपट्टू’ गायक पीर मोहम्मद का 78 वर्ष की आयु में निधन, 7 साल की उम्र में रिकॉर्ड किया था पहला गाना

By अनिल शर्मा | Updated: November 16, 2021 15:17 IST

मंच पर प्रदर्शन के अलावा उन्होंने ए टी उमर और के. राघवन मास्टर के साथ मलयाली फिल्मों में भी काम किया था। उन्हें केरल लोकगीत अकादमी सम्मान सहित कई पुरस्कार मिले।

Open in App
ठळक मुद्दे पीर मोहम्मद गाने के साथ मलयाली फिल्मों में भी काम किया थापीर मोहम्मद को केरल लोकगीत अकादमी सम्मान सहित कई पुरस्कार मिले हैं

कन्नूरः जानेमाने ‘मप्पिलपट्टू’ कलाकार पीर मोहम्मद का मंगलवार को यहां मुझुप्पिलंगड में उनके आवास में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मोहम्मद अपने मप्पिल गीतों के लिए लोकप्रिय थे। वे 78 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था।

मोहम्मद की विशेष गायन शैली थी जिससे उन्हें सुनने वाले मुग्ध हो जाते थे। उन्होंने कई दशकों तक अपनी आवाज में कई मप्पिल गीत गाये। वह अजीज अहमद के पुत्र थे जो यहां तालसरी के रहने वाले थे। मोहम्मद की मां का नाम बिलकिस था जो तमिलनाडु की तेनकासी की थीं। 

मोहम्मद का जन्म आठ जनवरी 1945 को हुआ था। चार साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। और सात साल की उम्र में अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था। कई दशकों के करियर में उन्होंने 4 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। उन्होंने कई मप्पिलापट्टू शो भी आयोजित किए और प्रसिद्ध मप्पिलापट्टू कलाकार वीएम कुट्टी के साथ मंच साझा किया।

मंच पर प्रदर्शन के अलावा उन्होंने ए टी उमर और के. राघवन मास्टर के साथ मलयाली फिल्मों में भी काम किया था। उन्हें केरल लोकगीत अकादमी सम्मान सहित कई पुरस्कार मिले। मोहम्मद के परिवार में उनकी पत्नी रेहाना और चार बच्चे हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने शोक संदेश में कहा कि मोहम्मद ने ‘मप्पिलपट्टू’ को लोकप्रिय बनाने में अहम योगदान दिया।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि