लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन को पसंद है सस्पेंस और थ्रिलर, अभिनेत्री ने बताई ये वजह

By वैशाली कुमारी | Updated: December 8, 2021 20:29 IST

रवीना टंडन की वेब सीरीज अरण्यक बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। रवीना का कहना है कि हमेशा से ही डार्कसाइड का उन्हें आकर्षण रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवेब सीरीज में रवीना टंडन पाकिस्तानी पुलिस की भूमिका निभाएगीं हैं90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन का मानना है कि वह हॉरर की बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं है

रवीना टंडन की वेब सीरीज अरण्यक बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। रवीना का कहना है कि हमेशा से ही डार्कसाइड का उन्हें आकर्षण रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़ती लोकप्रियता और मांग के बारे में बात करते हुए रवीना ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे नहीं पता क्या इतना लोकप्रिय क्यों है लेकिन मैं इस शैली की बड़ी प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि यह सिर्फ आपको आकर्षित करती है या कुछ ऐसा है जिसे मैंने प्यार किया और मुझे हमेशा सही डार्कसाइड ने आकर्षित किया है। 

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन का मानना है कि वह हॉरर की बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं है लेकिन यह सस्पेंस और थ्रिलर शैली है जो उन्हें टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे रखती है। अरण्यक उन कठिनाइयों और पूर्वाग्रहों को उजागर करता है जिसका सामना महिला अधिकारी करती है क्योंकि वे अपने काम और निजी जीवन के बीच अंतर ढूंढने की कोशिश करती हैं। 

रवीना टंडन ने इस सिलसिले में कहा कि मैं निश्चित रूप से ओटीटी प्लेटफार्म पर काम करना चाहती थी मैं हमेशा से इसे रोचक तथ्य मानती थी। मैं किसी बेहतरीन प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहती थी। उसमें कई चीजें थी जिनकी वजह से इसे ना कहने की गुंजाइश नहीं थी। मैं ऐसा सोचती थी जिसमें कोई संदेश भी हो। करियर का आगाज सिप्पी फिल्म से किया था 30 साल बाद और ओटीटी पर अपना डेब्यू भी इसी के साथ ही कर रही हूं। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में रवीना टंडन पाकिस्तानी पुलिस की भूमिका निभाएगीं हैं।

टॅग्स :रवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर