लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अब रवीना टंडन ने खड़े किए सवाल, कहा- करियर खत्म करने की होती है साजिश, मैंने भी बहुत झेला है...

By अमित कुमार | Updated: June 16, 2020 15:14 IST

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर नेपोटज्म का मुद्दा गरमा गया है। रवीना टंडन ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राबता’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने बॉलीवुड में जीवन के लिए संघर्ष को फिर से चर्चा में ला दिया है। फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने इस उद्योग के क्रूर और अक्षम्य व्यवहार विशेषकर फिल्मी दुनिया में बाहर से आने वाले लोगों के प्रति बॉलीवुड के खोखलेपन को लेकर निशाना साधा। सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दोहरे रवैये पर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सवाल उठाए हैं। रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। रवीना ने ट्वीट कर कहा कि फिल्मों में हीरो अपनी दोस्त या गर्लफ्रेंड को लेने के लिए किसी को भी हटा देते हैं। अगर आप इसका विरोध करते हैं तो अपने कुछ लोगों के जरिए वह आपका फेक न्यूज फैलाकर खत्म करने की कोशिश करते हैं। 

कुछ लोग इसे झेल जाते हैं और कुछ नहीं

रवीना आगे कहती हैं कि ऐसी स्थिति में मानसिक तौर से आप टूट जाते हैं। कुछ लोग इसे झेल जाते हैं और कुछ नहीं। रवीना ने दूसरा ट्वीट किया, जब आप इनके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो आपको झूठा कह दिया जाता है, पागल कहा जाता है। इस इंडस्ट्री से जुड़कर मैं आभारी हूं, लेकिन यह इंडस्ट्री की सच्चाई है। यहां बहुत प्रेशर होता है। यहां अच्छे लोग भी हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो गंदी पॉलिटिक्स करते हैं। दुनिया ऐसी ही है'।

‘पवित्र रिश्ता’ से मिली लोकप्रियता

शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर रहे सुशांत को 2009 में टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से लोकप्रियता मिली थी। यह धारावाहिक वर्ष 2009 से 2011 तक चला था जिसकी निर्माता एकता कपूर थीं। टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘काय पो छे !’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राबता’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में काम किया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच