लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्‍चन की फ‍िल्‍म 'शहंशाह' का बनेगा रीमेक, बॉलीवुड का ये एक्टर निभा सकता है लीड रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 11, 2020 17:40 IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन की ह‍िट फ‍िल्‍म शहंशाह का रीमेक बनने जा रहा है। खबर आ रही है कि इस फ‍िल्‍म के लीड रोल में रणवीर स‍िंंह नजर आ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशहंशाह के डायरेक्‍टर टीनू आनंद आपनी फ‍िल्‍म शहंशाह का रीमेक बनाने जा रहे हैं।फिल्म के लीड रोल में बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर स‍िंह नजर आ सकते हैं

साल 1988 में रिलीज हुई सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन की ह‍िट फ‍िल्‍म शहंशाह को फैंस ने काफी पसंद किया था। ये अपने टाइम रकी हिट फिल्मस में से एक है। अब शहंशाह का रीमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म का डायलॉग ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं' आज तक लोगों की जुबां पर राज करता है।

ऐसे में खबर आ रही है कि इस फ‍िल्‍म को एक बार फिर से नए रूप में फैंस के सामने पेश की जाएगी। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लीड रोल में बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर स‍िंह नजर आ सकते हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन में घर में कैद फैंस के ल‍िए यह एक बहुत ही अच्‍छी खबर है।

स्‍पॉटबॉय की खबर के अनुसार शहंशाह के डायरेक्‍टर टीनू आनंद आपनी फ‍िल्‍म शहंशाह का रीमेक बनाने जा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्‍चन की जगह लीड रोल के ल‍िए रणवीर सिंह को लिया जा सकता है। स्‍पॉटबॉय ने टीनू आनंद से इस बारे में बातचीत भी की है। टीनू ने बताया है कि हां मैं शहंशाह का रीमेक बनाऊंगा, लेकिन ये कोरोना का हमला खत्‍म होने के बाद ही संभव हो पाएगा। 

टीनू ने बताया है कि इस फ‍िल्‍म का रीमेक मेरे दिमाग में है लेकिन यह कब शुरू होगी  लेकिन ये फिल्म कब रिलीज होगी ये बात नहीं कह सकता हूं। टीनू आनंद ने इतना जरुर कहा है कि वह चाहते हैं लीड रोल रणवीर सिंह करें। अगर ऐसा हुआ तो दर्शकों के ल‍िए किसी रोमांच से कम नहीं होगा। 

टीनू ने यह भी कहा कि प‍िछले कुछ सालों में उनके पास कई डायरेक्‍टर और प्रोड्यूसर्स इस फ‍िल्‍म के रीमेक राइट्स खरीदने आए लेकिन उन्‍होंने मना कर दिया।लेकिन अब इसके लिए तैयार हो गए हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन, मीनाक्षी शिशाद्री, प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी, कादर खान, प्राण, सुप्रि‍या पाठक जैसे सितारों से सजी यह 12 फरवरी 1988 को रिलीज हुई थी। यह फ‍िल्‍म तय बजट से कहीं ज्‍यादा में बन पाई थी

टॅग्स :अमिताभ बच्चनरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल