लाइव न्यूज़ :

पार्टी में कभी 'लैला' तो कभी 'सात समंदर' पर जमकर नाचे रणवीर सिंह, वीडियो वायरल

By भारती द्विवेदी | Updated: June 4, 2018 02:23 IST

रणवीर सिंह ने एक नहीं दो नहीं बल्कि कई हिट गानों पर डांस किया है।

Open in App

मुंबई, 4 जून: रणवीर सिंह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी क्रिएटिविटी और लुक्स को लेकर हमेशा में चर्चा में रहते हैं। हाल ही में फिल्ममेकर रितेश सिधवानी ने अपनी जन्मदिन की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा जैसे तमाम बॉलीवुड दीवा मौजूद थी। लेकिन सारी महफिल लूट ले गए रणवीर सिंह। इस पार्टी में रणवीर सिंह का किया डांस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रणवीर ने एक नहीं दो नहीं बल्कि कई हिट गानों पर डांस किया है। फिल्म 'विश्वात्मा' का सुपरहिट गाना सात संमदर पर रणवीर जमीन पर बैठकर नाचते दिख रहे हैं।

डांस का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए रणवीर ने 'रईस' फिल्म में सनी लियोनी के हिट आइटम नंबर 'लैला' पर भी खूब डांस किया। उन्हों नाचता देख सभी लोग जोरों-जोरों से चीयर कर रहे हैं।

फिल्म 'चाइना गेट' में उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया आइटम नंबर 'छ्म्मा छम्मा' पर भी रणवीर सिंह खूब थिरके हैं। इस पार्टी में करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी फोटो भी खूब वायरल हुई थी।

बता दें कि इस साल रणवीर सिंह की दो फिल्म रिलीज होने वाली है। 'गली बॉय' में जहा रणवीर आलिया के आपोजिट दिखेंगे। वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में वो सारा अली खान के साथ काम करने वाले हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :रणवीर सिंहकरीना कपूरबॉलीवुडवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल