लाइव न्यूज़ :

पति आदिल की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बात करते हुए बेहोश हुईं राखी सावंत, वीडियो देख लोग करने लगे ट्रोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2023 14:48 IST

वीडियो में राखी कह रही हैं कि मुझे अदालत पर भरोसा मेरे साथ न्याय होगा, उन सभी लड़कियों के साथ न्याय होगा, जिनके साथ आदिल ने क्रूरता की है। उसने बहुत सारी लड़कियों के साथ गलत किया है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके बाद राखी बेहोश होकर गिर जाती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस द्वारा आदिल की गिरफ्तारी के बाद राखी मीडिया के सामने आईं। आदिल के व्यवहार के बारे में बताते हुए राखी बेहोश हो गईं।राखी ने कहा, मुझे अदालत पर भरोसा मेरे साथ न्याय होगा, उन सभी लड़कियों के साथ न्याय होगा।

मुंबईः अभिनेत्री राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी की गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बेहोश हो गईं। राखी ने आदिल पर उनसे मारपीट करने समेत उनके गहने व पैसे चुराने का आरोप लगाया है। राखी ने यह भी दावा किया कि आदिल का कई अन्य महिला से विवाहेतर संबंध हैं। 

पुलिस द्वारा आदिल की गिरफ्तारी के बाद राखी मीडिया के सामने आईं। आदिल के व्यवहार के बारे में बताते हुए राखी बेहोश हो गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं बेहोशी के दौरान भी राखी द्वारा फोन नहीं छोड़ने को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। लोग इसे ड्रामा बता रहे हैं।

वीडियो में राखी कह रही हैं कि मुझे अदालत पर भरोसा मेरे साथ न्याय होगा, उन सभी लड़कियों के साथ न्याय होगा, जिनके साथ आदिल ने क्रूरता की है। उसने बहुत सारी लड़कियों के साथ गलत किया है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके बाद राखी बेहोश होकर गिर जाती हैं। 

राखी के बहोश होकर गिरने के बाद लोग पानी की छींटें उनके मुंह पर डालते हैं। इसके बाद उन्हें उठाकर उनकी कार में ले जाया जाता है। और वह अपने घर के लिए रवाना हो जाती हैं। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए हैं। एक यूजर ने कहा कि “फोन फिर भी उनके हाथ में है।” एक अन्य ने लिखा- “चक्कर आ गया लेकिन मैडम के हाथ से फोन नहीं छूटा।” इसके साथ एक ने टिप्पणी की- “हाई वोल्टेज डे नहीं बल्कि हाई वोल्टेज ड्रामा।” एक यूजर ने कहा,“मोबाइल नहीं गिरा। पूरी नौटंकी है ये।”

टॅग्स :राखी सावंतवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?