लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पहली बार सामने आई राजकुमार राव की प्रतिक्रिया, कहा- मुझे नहीं हो रहा था विश्वास

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 13, 2022 17:05 IST

राजकुमार ने खुलासा किया कि जब उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में फोन आया तो वह घर पर थे। उन्होंने बताया कि जब फोन आया तब वो लंच करने जा रहे थे। राजकुमार राव ने साझा किया कि उनका लैंडलाइन फोन लगातार बज रहा था और उन्हें किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार ने बताया कि ये खबर सुनकर वो चौंक गए थे और उनका दिल टूट गया था।14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए दो साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन फैंस और फिल्म इंडस्ट्री आज भी उन्हें याद करती है। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने बताया कि जब उन्हें सुशांत के निधन के बारे में पता चला था तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी। बता दें कि राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत 'काई पो छे' और 'राबता' जैसी फिल्मों में एकसाथ काम कर चुके हैं। 

राजकुमार ने खुलासा किया कि जब उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में फोन आया तो वह घर पर थे। उन्होंने बताया कि जब फोन आया तब वो लंच करने जा रहे थे। राजकुमार राव ने साझा किया कि उनका लैंडलाइन फोन लगातार बज रहा था और उन्हें किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। उन्होंने फोन उठाया क्योंकि वो लगातार बजे जा रहा था। उन्हें एक रिपोर्टर का कॉल आया था, जिसने सुशांत के निधन की खबर को ब्रेक किया था।

राजकुमार ने बताया कि ये खबर सुनकर वो चौंक गए थे और उनका दिल टूट गया था। उनसे एक बयान मांगा गया था और वह केवल इतना कह पाए थे कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि उसके बाद वह खाना नहीं खा सके। यह उनके लिए बेहद भावुक पल था। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनके निधन की असामयिक और चौंकाने वाली खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया था।

सुशांत के निधन के बाद उनके निधन की जांच के लिए एक जांच शुरू की गई थी। इस जांच ने बॉलीवुड में एक ड्रग स्कैंडल को जन्म दिया जिसकी अभी भी अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। सुशांत के फैंस को दिवंगत अभिनेता के निधन के लिए न्याय का इंतजार है। आए दिन वे इस घटना के चल रहे मामले को लेकर सवाल पूछते हैं। सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से सुशांत से जुड़े ड्रग मामले में पूछताछ जारी है।

टॅग्स :राजकुमार रावसुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजेंगी किलकारी, फैन्स संग शेयर की गुडन्यूज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया