लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव ने अपने मां की सुनाई स्टोरी, अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल

By वैशाली कुमारी | Updated: October 31, 2021 20:56 IST

शानदार शुक्रवार के इस एपिसोड में राजकुमार राव अपनी मां के बारे में बात कर रहे हैं जो कि अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने बताया कि कैसे मां की मौत के बाद अमिताभ ने उनके लिए एक वीडियो बनाया था जो उनकी मां के लिए था।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता राजकुमार ने बताया कि मेरी मां आपकी बहुत बड़ी फैन थी राजकुमार राव की मां कमलेश यादव का 2016 में स्वर्गवास हो गया था

टीवी सीरियल का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 अब एक मुकाम पर पहुंच चुका है। इस शो में कभी ऑडियंस के किस्से सुनकर हंसी आ जाती है तो कभी अमिताभ बच्चन अपने किस्से सुनाकर ऑडियंस को इमोशनल कर देते हैं। कभी कभार तो ऐसा भी होता है जब हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट की कहानी से अमिताभ बच्चन खुद भी इमोशनल हो जाते हैं। खैर इस बार के शानदार शुक्रवार के एपिसोड में जब राजकुमार राव और कृति सेनन हॉट सीट पर बैठे तो उनकी बातों से अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए। आइए जानते हैं कि ऐसी क्या बात थी जिससे बिग बी की आंखों में आंसू आ गया। 

शानदार शुक्रवार के इस एपिसोड में राजकुमार राव अपनी मां के बारे में बात कर रहे हैं जो कि अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने बताया कि कैसे मां की मौत के बाद अमिताभ ने उनके लिए एक वीडियो बनाया था जो उनकी मां के लिए था। हालांकि वह इसे देख और सुन नहीं पाई थी लेकिन फिर भी राजकुमार के कहने पर बिग बी ने बिना देरी के यह वीडियो बनाकर भेजा था।

अभिनेता राजकुमार ने बताया कि मेरी मां आपकी बहुत बड़ी फैन थी। वह आपसे बेइंतहा प्यार करती थी उन्होंने मुझे बताया था कि जब उन्होंने शादी के बाद गुडगांव शिफ्ट किया था तो वह अपने साथ सिर्फ अमिताभ बच्चन यानी आपकी तस्वीर लेकर आई थी डिजाइन वाले पापा के बेडरूम में लगा रखा था उस फोटो की वजह से पापा को जलन भी महसूस होती थी इस जलन के चलते एक बार पापा ने मां से कहा कि वह उनके साथ हैं या फिर अमिताभ के साथ इसके बाद राजकुमार ने बताया कि जब मैं न्यूटन की शूटिंग कर रहा था। मुझे उनकी मौत की खबर मिली वह कभी मुंबई नहीं आ पाई लेकिन हमेशा कहा करती थी क्यों नहीं बार आपसे मिलना है इसीलिए जब वह यह दुनिया छोड़ कर चली गई मुझे बहुत गिल्ट हुआ कि मैं उनकी यह वह भी पूरी नहीं कर पाया। 

उसी रात जब उनकी मौत हुई मैंने आपको कॉल किया और इस बारे में बताया मैंने आपसे पूछा कि क्या आप उनके लिए एक छोटा सा वीडियो बना सकते हैं मैं यह वीडियो किसी को नहीं दिखाऊंगा। मैं बस उसे उनकी फोटो के सामने प्ले करूंगा क्योंकि वह आपसे एक बार मिलना चाहती थी और सर आपने तुरंत वह वीडियो बनाई। मैंने उसे मां की तस्वीर के आगे प्ले किया और किसी वजह से वह अपने आप पेनड्राइव से गायब हो गई। आज तक किसी को नहीं पता कि वह वीडियो कहां है मेरे हिसाब से सिर्फ आपके और उनके बीच ही रहना था। इसके बाद राजकुमार ने तहे दिल से अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा किया। 

आपको बता दें कि राजकुमार राव की मां कमलेश यादव का 2016 में स्वर्गवास हो गया था। अभिनेता ने लव सेक्स और धोखा फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दिनों वह अपनी फिल्म हम दो हमारे दो की प्रमोशन में बिजी हैं।

टॅग्स :राजकुमार रावअमिताभ बच्चनKBC
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस