लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: August 14, 2025 17:26 IST

अभिनेता रजनीकांत अभिनीत बहुप्रतीक्षित, सितारों से सजी फिल्म ‘कुली’ बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जहां उनके प्रशंसकों ने अपने प्रिय अदाकार की नई फिल्म का जोरदार स्वागत किया।

Open in App

अभिनेता रजनीकांत अभिनीत बहुप्रतीक्षित, सितारों से सजी फिल्म ‘कुली’ बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जहां उनके प्रशंसकों ने अपने प्रिय अदाकार की नई फिल्म का जोरदार स्वागत किया। अभिनेता और प्रशंसक फिल्म देखने के लिए उमड़ पड़े और उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया ‘पेज’ पर भी अपनी खुशी जाहिर की। गौरतलब है कि रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने के अवसर पर यह फिल्म रिलीज हुई है।

‘सुपरस्टार’ के चाहने वाले प्रशंसकों की भीड़ सिनेमाघरों में सुबह-सुबह इकट्ठी हो गई ताकि वे लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन, पहले शो में देख सकें। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म की विशेष ‘स्क्रीनिंग’ देखी। कनगराज ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।" अभिनेता धनुष और शिवकार्तिकेयन उन तमिल सितारों में शामिल थे जिन्होंने यहां रिलीज के दिन फिल्म देखी। राज्य भर में प्रशंसकों ने फिल्म की रिलीज के अवसर पर ढोल की थाप पर नृत्य किया और पटाखे फोड़े।

इस फिल्म में हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान के साथ ही नागार्जुन और उपेन्द्र जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया है। बदले की कहानी पर आधारित इस फिल्म में सत्यराज और श्रुति हासन भी हैं। फिल्म में अनिरुद्ध आर ने संगीत दिया है और 'मोनिका' सहित इसके सभी गाने चार्टबस्टर बन गए हैं। कनगराज ने फिल्म को 'विशेष' बताया। उन्होंने कहा, ‘‘कुली मेरे सफर में हमेशा एक खास फिल्म रहेगी और इस फिल्म ने जिस तरह से आकार लिया और सभी ने इसे अपना दिल और प्यार दिया, उसका कारण आप हैं...‘थलाइवा’ रजनीकांत सर। इस अवसर के लिए और फिल्म में और उसके बाहर हमने जो बातचीत की, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा! ये ऐसे पल हैं जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा और कभी नहीं भूलूंगा।" निर्माता सन पिक्चर्स ने फिल्म की रिलीज का जश्न मनाते प्रशंसकों का एक वीडियो साझा किया।

टॅग्स :रजनीकांतफिल्ममूवी ट्रेलर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी