लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की विवादित फिल्म 'काला' रिलीज, फैंस ने सिनेमाघर के बाहर दूध से नहलाया पोस्टर

By भारती द्विवेदी | Updated: June 7, 2018 08:44 IST

रजनीकांत इस फिल्म में काला नाम के शख्स का किरदार निभाया है। जो बस्ती में रहता है और सबके हित की लिए सोचता है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जून: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बहुचर्चित तमिल फिल्म 'काला' गुरुवार (7 जून) को देश भर में रिलीज हो गई है। फैंस रजनीकांत की इस फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ी हुई है। टिकट लेने के लिए लंबी लाइन लगी है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो कोई भी मिस नहीं करना चाहता है। और हर बार जैसा कि रजनीकांत फैंस कुछ अलग करते हैं, उसी रिवाज को आगे बढ़ाते हुए तमिलानाडु में रजनीकांत के फैंस ने फिल्म देखने के पहले सिनेमाघर के बाहर पटाखे फोड़े हैं। उनकी पोस्टर को दूध से नहलाया है। 

रजनीकांत की फिल्म 'काला' के रिलीज पर नहीं लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

बता दें कि 6 जून को सुप्रीम कोर्ट में ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से माना कर दिया था। कॉपी राइट का दावा करके एस राजशेखरन नाम के शख्स ने याचिका लगाकर इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। राजशेखरन का दावा है कि इस फिल्म की कहानी उनकी लिखी हुई है लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए उनसे इजाजत नहीं ली गई।  सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में कहा था कि अगर ऐसा है तो उन्हें हर्जाना मिलेगा लेकिन इसके लिए उन्हें हाईकोर्ट में अपील करना होगा। जिसके बाद राजशेखरन ने मद्रास हाई कोर्ट में अपील की है। जिस पर 16 जून को सुनवाई होनी है। 

साथ ही रजनीकांत के कावेरी विवाद पर टिप्पणी करने के बाद कर्नाटक में कन्नड़ समर्थित समूहों ने ‘काला’ की रिलीज रोकने की चेतावनी दी है। फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद को देखकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार (5 जून) को राज्य के वितरकों से कहा था- 'वह कर्नाटकवासी होने के नाते वितरकों से अपील करते हैं कि ‘इस तरह के माहौल में’ रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ रिलीज नहीं करें लेकिन एक मुख्यमंत्री के तौर पर वह खुद हाई कोर्ट के आदेश का पालन इस मुद्दे पर करेंगे।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :रजनीकांततमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?