लाइव न्यूज़ :

राधे का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस हुए हैरान, सलमान खान पहली बार ऑनस्क्रीन Kiss करते आए नजर, तस्वीरें वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 22, 2021 16:13 IST

सलमान खान की 'राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया। ट्रेलर के एक क्लिप में सलमान अपने को-एक्ट्रेस दिशा पाटनी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने राधे फिल्म के ट्रेलर में दिशा पाटनी को किया 'किस'अपने फिल्मी करियर में पहली बार सलमान खान अपनी सह-कलाकार के साथ लिप लॉक किस करते आ रहे हैं नजरकिसिंग सीन देख फैंस हुए हैरान, कहा- क्या मैंने सलमान को किस करते देखा ?

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस ट्रेलर में एक्शन  सीन , ड्रामा,  उम्दा डायलॉग, टशन  सबकुछ है जो एक सलमान खान स्टारर फिल्म से अपेक्षा की जाती है। हालांकि फैंस के लिए सबसे हैरान करने वाली बात एक 'किस सीन' रही। सलमान खान को राधे के ट्रेलर में दिशा पाटनी को किस करते हुए देखा जा सकता है । 

सलमान ने तोड़ा ऑन स्क्रीन किस नहीं करने का वादा!

अपने करियर में पहली बार सलमान खान ने ऑन स्क्रीन किसी सह-कलाकार के साथ लिप लॉक किस किया है । वास्तव में इस दृश्य में दिशा पाटनी के होंठ टेप से ढके हुए है और सलमान टेंप के ऊपर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

फैंस को हो रहा है आश्चर्य

वहीं सलमान के फैंस को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है कि सलमान ऑन स्क्रीन लिप लॉक किस कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर लगातार फैंस इस बात पर कमेंट कर रहे है कि क्या वाकई सलमान ने किस किया है।

एक यूजर ने लिखा, 'वेट क्या मैंने सलमान और दिशा को राधे फिल्म में किस करते हुए देखा' । वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ' 32 साल के फिल्मी करियर में  मेगास्टार सलमान खान का पहला ऑन स्क्रीन किसिंग सीन यहां है । ' वहीं के अन्य यूजर ने लिखा, 'इतनी खुशी मुझे आज तक कभी नहीं हुई फाइनली किस इज हेयर ।'

प्रभु देवा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक्शन और मारधाड़ से भरपूर है और इसमें मुख्य भूमिका में सलमान खान सहित दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और मेघा आकाश नजर आएंगे । सलमान खान इस फिल्म में राधे का किरदार निभा रहे हैं । फिल्म 13 मई को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है । इस फिल्म को ZEE 5, ZEEPLEX और अन्य डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डीटूएच, डीटीएच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल पर भी प्रदर्शित किया जाएगा । 

टॅग्स :सलमान खानदिशा पटानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?