लाइव न्यूज़ :

Race 3 Trailer Review: रेस 3 के ट्रेलर में हैं ये 6 बड़ी गलतियां, सलमान खान ने किया था लॉन्च

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 16, 2018 11:58 IST

रेस 3 ट्रेलर: 15 मई को दिन में सलमान खान के बहुप्रतीक्षित फिल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज़ किया गया. यह फिल्म 15 जून को ईद के मौके पर देश भर में रिलीज़ की जायेगी।

Open in App

सलमान खान की बेहद प्रतीक्षित फिल्म रेस 3 का ट्रेलर कल रिलीज़ हो गया है और इसको फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है. ट्रेलर रिलीज़ होने के अभी कुछ घंटे ही हुए हैं लेकिन इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. फिल्म के प्रति ऐसा क्रेज़ देखकर इस फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना तय मन जा रहा है.

इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स ने टिप्स के साथ मिलकर किया है और इस फिल्म का निर्देशन फेमस कोरियोग्राफ़र और डायरेक्टर रेमो डिसूज़ा ने किया है. फिल्म 3डी में रिलीज़ की जायेगी और सलमान खान के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज़, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारुवाला नज़र आएंगे।

यू तो फिल्म के ट्रेलर को बेहद प्रशंसा मिल तरही है लेकिन इन गलतियों पर किसी की भी नज़र नहीं गयी. हैरतअंगेज और रोमांचक एक्शन के नाम पर रेस 3 के ट्रेलर में कुछ ऐसे सीन नज़र आते हैं जो प्रैक्टिकली मुमकिन ही नहीं हैं. आइए कुछ ऐसी ही गलतियों पर नज़र डालते हैं -

1.  सलमान खान बाइक को तेज़ी से घुमा रहे हैं और लोगो पर गोलियों से बौछार कर रहे हैं: भाई बाइक छोड़ कर गोलियां मार लेते इसमें उनको कैसी किक मिल रही थी और लॉजिकली ऐसे बाइक को घूमने पर सिर्फ एक्सीडेंट होने के चांस ज्यादा रहते हैं.

 

2. एक सीन में अनिल कपूर बाइक से आ रहे आदमी को गोली मारते हैं और वो पूरा जल जाता है: क्या वो पेट्रोल से भीगा हुआ आ रहा था? जो भी था सीन जबरदस्त था. 

 

3.  साकिब सलीम एक सीन में अपने दोनों तरफ आ रही कारों के ड्राईवर को गोली मारते हैं और दोनों कार हवा में उड़ जाती हैं: कमाल है भाई दो गोलियों से कार उड़ जा रही हैं.

 

4. बॉबी देओल की एंट्री तो मतलब इतनी माइंड ब्लोइंग थी कि मेरा दिमाग ही उड़ गया: आप पीछे सीढ़ियों की ऊंचाई देखिये और बॉबी देओल का हवा में बाइक उड़ाना देखिये। हम मतलब फालतू में एयरक्राफ्ट में पैसे बर्बाद कर रहे हैं. उड़ने वाली बाइक सस्ती भी पड़ेगी और ट्रैफ़िक जाम से छुटकारा भी मिलेगा।

 

5. एक सीन में जैकलीन और डेज़ी शाह एक दुसरे के पास लड़ाई के लिए आती हैं और हाथों में हाथ लेते ही हवा में उड़ने लगती है: ऐसा कैसे हुआ भाई अब तक दिमाग चकरा रहा है.

 

6. एक चेसिंग सीन हैं जिसमें सलमान खान एक टूटे हुए पेड़ के नीचे से पीछे की तरफ मुड़ते हुए गुजरते हैं और फिर आगे की तरफ ऐसे मुड़ जाते हैं जैसे उनकी बाइक को किसी ने बड़े प्यार से उठाकर आगे की तरफ रख दिया है.

कुल मिलाकर इस ट्रेलर में हर कोई या तो हवा में उड़ता दिखा या दूसरों को हवा में उड़ाता। अब बस इंतज़ार है मूवी का देखते हैं उसमें क्या - क्या उड़ता है. लेकिन दर्शको का दिमाग तो पक्का उड़ेगा यह तय है। 

टॅग्स :रेस 3सलमान खानअनिल कपूरजैकलीन फर्नांडीज़डेजी शाहबॉबी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?