लाइव न्यूज़ :

Pushpa 2: रश्मिका मंदाना पर लगा महेश बाबू का स्टाइल कॉली करने का आरोप! यूजर्स ने किए सवाल तो एक्ट्रेस ने कुछ यूं दिया जवाब

By अंजली चौहान | Updated: April 6, 2024 13:04 IST

पुष्पा 2 से रश्मिका मंदाना के पोस्टर का शुक्रवार को उनके 28वें जन्मदिन पर अनावरण किया गया।

Open in App

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर साउथ फिल्म पुष्पा 2 का पोस्टर जारी करते ही यह खूब वायरल हो रहा है। फिल्म में रश्मिका के कैरेक्टर से पर्दा उठाते हुए उनका फर्स्ट लुक जारी किया। नए पोस्टर में, रश्मिका को एक पोज देते हुए देखा जा सकता है, जहां वह अपनी उंगलियों को गहन अभिव्यक्ति के साथ देख रही है। 

मगर पोस्टर के सामने आने के बाद रश्मिका के पोज की तुलना महेश बाबू की हालिया रिलीज गुंटूर करम के एक सीन से की जा रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स रश्मिका पर महेशा बाबू का स्टाइल कॉपी करने की बात कह रहे हैं। 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वर्धनडीएचएफएम नामक एक ऐसे पेज ने रश्मिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लिखा, ''सुपरस्टार @urstrulyMahesh प्रशंसकों की ओर से @iamRashmika को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।''

यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है और कई यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रश्मिका ने किया रिएक्ट

पोस्ट के वायरल होने के बाद रश्मिका मंदाना तक जब यह पोस्ट पहुंचा तो उन्होंने इसका जवाब दिया। एक्ट्रेस ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "'ओउउउ, मुझे ये कोलाज अच्छा लगा।"

गौरतलब है कि रश्मिका के पोस्टर के साथ एक टीजर रिलीज की भी घोषणा की गई, जिसका अनावरण 8 अप्रैल को किया जाना है। इससे पहले, निर्माताओं ने पुष्पा 2 की ओटीटी रिलीज की घोषणा की थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। जिसमें लिखा, 'जल्द ही पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स हिंदी, तमिल, तेलुगु पर आएगी। मलयालम और कन्नड़ में।' हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।

पुष्पा 2 के बारे में

निर्देशक सुकुमार के मार्गदर्शन में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल के साथ सीक्वल के लिए अपनी भूमिका को दोहराते हैं। गौरतलब है कि पहले भाग, पुष्पा: द राइज़ ने विश्व बॉक्स ऑफिस पर लगभग 360-373 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

पुष्पा 2: द रूल का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा किया गया है। अनजान लोगों के लिए, पुष्पा 2 का मुकाबला रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन से होगा। फिल्म में रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान भी अहम भूमिकाओं में हैं।

टॅग्स :रश्मिका मंदानामहेश बाबूसाउथ सिनेमाआगामी फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्कीमलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे का हुए शिकार; पत्नी घायल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार