लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में भीषण कार दुर्घटना में पंजाबी गायक निरवैर सिंह की मौत, काम पर जाते वक्त हुआ ये हादसा

By अनिल शर्मा | Updated: September 2, 2022 08:07 IST

स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से यूके स्थित रिपोर्टों में कहा गया, "निरवैर सिंह गलत समय पर गलत जगह पर था, जब वह मंगलवार को मेलबर्न के उत्तर-पश्चिम में तीन-वाहन की भयानक टक्कर में दुखद रूप से मारा गया था।"  

Open in App
ठळक मुद्देनिरवैर सिंह 'माई टर्न' एल्बम के अपने हिट गीतों में से एक 'तेरे बिना' के लिए जाने जाते थे। संगीत उद्योग में अपना करियर बनाने के लिए, निरवैर लगभग 9 साल पहले ऑस्ट्रेलिया चले गए।  हादसे के वक्त दो बच्चों के पिता 42 साल के निरवैर काम पर जा रहे थे।

मेलबर्न: पंजाबी गायक निरवैर सिंह का मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक भीषण कार दुर्घटना में निधन हो गया। पुलिस अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में ये खबर सामने आई है। 

स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से यूके स्थित रिपोर्टों में कहा गया, "निरवैर सिंह गलत समय पर गलत जगह पर था, जब वह मंगलवार को मेलबर्न के उत्तर-पश्चिम में तीन-वाहन की भयानक टक्कर में दुखद रूप से मारा गया था।"  हादसे के वक्त दो बच्चों के पिता 42 साल के निरवैर काम पर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि डिगर्स रेस्ट में दो वाहनों को टक्कर मारने से पहले एक कार को इलाके में गलत तरीके से चलाते देखा गया था। विक्टोरिया पुलिस ने बताया, मेजर कोलिजन इन्वेस्टिगेशन यूनिट के जासूसों ने 30 अगस्त की दोपहर को डिगर्स रेस्ट में एक घातक टक्कर हुई थी। 

संगीत उद्योग में अपना करियर बनाने के लिए, निरवैर लगभग 9 साल पहले ऑस्ट्रेलिया चले गए। गायक की अचानक मृत्यु से हर किसी को धक्का लगा है। गायक के करीबी दोस्तों में से एक ने अपना दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पंजाबी में एक लंबा नोट लिखा है।

निरवैर 'माई टर्न' एल्बम के अपने हिट गीतों में से एक 'तेरे बिना' के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा 'दर्द ए दिल', 'जे रस्गी', 'फेरारी ड्रीम', 'हिक्क ठोक के' और कई अन्य शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, टक्कर में शामिल तीसरी कार के चालक को मामूली चोट के साथ अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के कारणों की पुलिस की जांच जारी है।

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरऑस्ट्रेलियासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

क्राइम अलर्टश्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर, 8 लोगों की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?