लाइव न्यूज़ :

फार्महाउस में चोरी और सेंधमारी की घटना से डरीं संगीता बिजलानी, 105 दिन बाद भी सुराग नहीं, पहली बार आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने की जरूरत महसूस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2025 11:40 IST

पुणेः मुझे कभी बंदूक का लाइसेंस लेने की जरूरत महसूस नहीं हुई, लेकिन यह पहली बार है जब मैं असुरक्षित महसूस कर रही हूं।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्तिगत सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बंदूक के लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया है।निवासियों का विश्वास बहाल करने के लिए जांच में तेजी लाएंगे। पहली बार है जब मैं असुरक्षित और थोड़ा डरा हुआ महसूस कर रही हूं।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे जिले में अपने फार्महाउस में हुई चोरी और सेंधमारी की घटना के लगभग तीन महीने बाद अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने जांच में प्रगति नहीं होने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि अब वह अपने फार्महाउस में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। बिजलानी ने हाल में पवना बांध के पास स्थित अपने फार्महाउस में हुई चोरी की घटना की जांच की स्थिति जानने के लिए पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह गिल से मुलाकात की। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बंदूक के लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया है।

जुलाई में कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके फार्महाउस में सेंध लगाकर घुस गए थे और रेफ्रिजरेटर, टीवी सेट और फर्नीचर आदि तोड़ दिया था और दीवारों पर अश्लील चित्र बनाए थे। पुलिस के अनुसार वे 50,000 रुपये नकद और एक टेलीविजन भी ले गए। अभिनेत्री ने इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया। उन्होंने बताया, ‘‘मैं पिछले 20 साल से वहां रह रही हूं।

पवना मेरे लिए घर के समान है और मेरे फार्महाउस में चोरी की भयावह घटना को साढ़े तीन महीने हो गए हैं लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।’’ बिजलानी ने कहा कि गिल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पुलिस ‘‘मामले की तह तक जाएगी और दोषियों को पकड़ेगी’’। उन्होंने कहा, ‘‘चोरी और घर में सेंधमारी हुई थी। यह डरावना था। सौभाग्य से मैं वहां नहीं थी। घर के अंदर दीवार पर अश्लील चित्र उकेरे गए थे।’’

बिजलानी ने कहा कि इस घटना ने न केवल उन्हें बल्कि पूरे इलाके के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि पहली बार उन्हें आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने की जरूरत महसूस हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना के बाद मैंने पुणे ग्रामीण पुलिस से बंदूक का लाइसेंस मांगा है। अगर मैं घर में अकेली जाती हूं तो एक महिला होने के नाते मुझे लगता है कि सुरक्षा जरूरी है। मुझे कभी बंदूक का लाइसेंस लेने की जरूरत महसूस नहीं हुई, लेकिन यह पहली बार है जब मैं असुरक्षित महसूस कर रही हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बंदूक की जरूरत है और यह पहली बार है जब मैं असुरक्षित और थोड़ा डरा हुआ महसूस कर रही हूं।’’ बिजलानी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अधिकारी कड़े कदम उठाएंगे और क्षेत्र के निवासियों का विश्वास बहाल करने के लिए जांच में तेजी लाएंगे। 

टॅग्स :सलमान खानPune Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस