लाइव न्यूज़ :

सोनम की शादी में नहीं पहुंची प्रियंका और अनुष्का, सोशल मीडिया पर दिए ये मैसेज

By भारती द्विवेदी | Updated: May 9, 2018 15:01 IST

सोनम ने शादी के तुरंत बाद ट्विटर पर अपना अकाउंट नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मई: सोनम कपूर और आनंद आहूजा कल (8 मई) को शादी के बंधन में बंध गए। सोनम ने शादी के तुरंत बाद ट्विटर पर अपना अकाउंट नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर लिया है। सोनम-आनंद की इस बिग वेडिंग इवेंट में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था। शाहरुख से लेकर सलमान तक ऐश्वर्या से लेकर आलिया तक। लेकिन सोनम की शादी में बॉलीवुड तीन टॉप हीरोइन अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा नदारद रहीं। 

जब सोनम कपूर की शादी में शाहरुख़ खान और सलमान खान बने करन-अर्जुन

वरमाला के समय आखिर क्यों सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से कहा-'बाबू सॉरी'

हालांकि प्रियंका और अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर सोनम कपूर को बधाई देते हुए अपने ना आने के लिए माफी मांग ली है। प्रियंका चोपड़ा ट्विटर पर लिखती हैं- ''सोनम और आनंद को इस खास दिन के लिए बधाई। मैं इतनी फंसी हुई हूं कि तुम्हारी शादी के हिस्सा नहीं बन सकी। मेरी तरफ से तुम्हें शादीशुदा जीवन की शुभकामनाएं। प्यार।' 

प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सोनम कपूर लिखती ने लिखा है कि वो भी उन्हें मिस कर रही थीं। वहीं हाल ही में विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधी अनुष्का शर्मा ने भी ट्वीट के जरिए सोनम को शुभकामनाएं दी है। अनुष्का लिखती हैं- 'सोनम और आनंद, तुमदोनों को बहुत ख़ुशी, प्यार और आनंद... और हां शादीशुदा क्लब तुमदोनों का स्वागत है। ये जीवन, प्यार और खुद को आगे ले जाने की बड़ी दिलचस्प यात्रा है।'

अनुष्का के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सोनम ने रिप्लाई किया है। सोनम लिखती हैं हमदोनों तुम्हें और विराट को बहुत मिस किया। बता दें कि प्रियंका और दीपिका दोनों ही मेटा गाला-2018 का हिस्सा बनीं थीं। जिसकी वजह से ही दोनों सोनम के शादी में नहीं आ पाईं। हालांकि अभी तक दीपिका की तरफ से सोनम की शादी को लेकर कोई मैसेज नहीं आया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :सोनम कपूरअनुष्का शर्माविराट कोहलीप्रियंका चोपड़ादीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल