लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस ने तोड़ी चुप्पी, 'इस शख्स से प्यार किया था, हालत देखकर दुख होता है'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 8, 2018 18:26 IST

कपिल ने अपनी एक्स मैनेजर नीति, प्रीति और पत्रकार के खिलाफ पैसे उगाही और प्रताड़ना का केस दर्ज करवा दिया था। 

Open in App

मुंबई, 08 अप्रैलः पिछले दो दिनों से जारी कपिल शर्मा विवाद पर प्रीति सिमोस ने चुप्पी तोड़ी है। प्रीति सिमोस उनकी एक्स मैनेजर हैं। माना जाता है कि दोनों करीब आठ साल तक रिलेशनशिप में रहे। पिछले साल कपिल शर्मा ने अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ सगाई की घोषणा की थी जिसके बाद प्रीति से उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई। दो दिन पहले कपिल शर्मा ने नीति, प्रीति और एक पत्रकार के खिलाफ पैसे उगाही और प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। कपिल के आरोपों का जवाब देते हुए प्रीति ने कहा कि इस शख्स से प्यार किया था, उसकी हालत देखकर दुख होता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए प्रीति ने बताया, मुझे अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला और ना ही पुलिस ने बुलाया है। कपिल शर्मा के शूट कैंसिल करने की खबरें मैं कैसे प्लांट कर सकती हूं। लोगों को पता चल जाता है जब किसी एक्टर का शूट कैंसिल होता है।'

यह भी पढ़ेंः भद्दी गालियां देने के बाद फिर बढ़ी कपिल की मुसीबतें, कराई FIR दर्ज

पिछले साल तक प्रीति सिमोस कपिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में काम करती थी। उस बारे में पूछने पर प्रीति ने बताया, 'मुझे फर्क नही पड़ता कि लोग मुझे क्रिएटिव डायरेक्टर कहते थे या को-प्रोड्यूसर या मैनेजर। सच बताऊं तो उसकी लाइफ मैनेज कर रही थी। जब मैं कपिल के साथ थी तो कभी कोई शूट कैंसिल नहीं हुआ। जब मैं और मेरी बहन उसके साथ जुड़े थे तो वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर था।'

प्रीति का कहना है कि कपिल शर्मा दो दिन पहले भी उनसे मिलने आए थे। दोनों एकबार फिर साथ काम करने के लिए राजी हो गए थे। लेकिन कपिल ने वापस जाकर कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड गिन्नी मेरे साथ नहीं करने देना चाहती। प्रीति ने कहा कि अब जो परिस्थितियां बन गई हैं उसके बाद से तो कपिल के साथ कभी काम नहीं करूंगी।

प्रीति कपिल की तबियत को लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे सिर्फ एक बात कहनी है कि गेट वेल सून कपिल। सबकुछ ठीक करके अपनी सेहत पर ध्यान दो। ये वो कपिल नहीं है जिसे मैं जानती हूं। वो ऐसी बात कर रहा है जिससे पता चलता है कि उसका खुद पर कोई नियंत्रण नहीं है। मैं  असहाय महसूस कर रही हूं। मैं इस शख्स से प्यार करती थी। इस हालत में देखकर दुख होता है। मैं उसकी मां और गिन्नी के निवेदन करना चाहती हूं कि उसका ख्याल रखें। कपिल एक महान आर्टिस्ट है और मैं उसकी वापसी चाहती हूं।'

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार