लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद रविवार को सभी चैनलों ने एग्जिट पोल पेश किए हैं। जिनके मुताबिक एनडीए इस बार भी अपनी सरकार बना सकती है। ऐसे में इन पोल के सामने आने के बाद एक्टर प्रकाश राज का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा है।
प्रकाश राज ट्वीट करके इन पोल्स को गलत करारा है। प्रकाश ने लिखा है कि एग्जिट पोल के साथ दिन में सपने देखने दो बुरा सपना वापस आएगा। लेकिन 23 मई को मुझे विश्वास है कि लोग इसे गलत साबित करेंगे। तब तक गाओ और खुशी मनाओ, जो हमें बापू जी ने सिखाया है।
उनके इस ट्वीट पर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। साथ ही इस एक ट्वीट के जरिए एक्टर ने तमाम चैनलों के एग्जिट पोल को गलत बताया है। प्रकाश आए दिन मोदी सरकार को आड़े हाथों सोशल मीडिया पर लेते रहते हैं।
इससे पहले भी कई बार वह मोदी सरकार पर हमला बोल चुके हैं। प्रकाश एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी जागरुक हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उनका राजनीतिक रूप फैंस को जमकर देखने मिला है।
वहीं, रविवार को अलग अलग चैनल्स में अपने सर्वे में बताया है कि इस बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी ही फिर से देश के पीएम बनेगे। साथ ही इस बार भी यूपीए का खराब प्रदर्शन देखने मिला है।