कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन की स्थिति 3 मई तक बरकरार रहने वाली है। ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किल में दिहाड़ी मजदूर और गरीब परिवार हैं, जिनके पास खाने और रहने का कोई साधन नहीं है। सरकार ऐसे हर एक जरुरतमंद लोगों की सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
एक्टर प्रकाश राज इन दिनों अपनी फाउंडेशन के जरिए गरीबों की मदद कर रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन में गरीबों की मदद करते-करते उनकी खुद की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस बात की जानकारी हाल ही में एक्टर ने खुद ट्विटर के जरिए दी है। अब प्रकाश राज (Prakash Raj) ने एक और ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
हाल ही में प्रकाश के ट्वीट के बाद लोग उनकी मदद के लिए आगे आ गए हैं। प्रकाश ने ट्वीट करते हुए बताया है कि वास्तव में उन सभी की मैं सराहना कर रहा हूं, जो हमारे फाउंडेशन में दान करना चाहते हैं, लेकिन हम मैनेज कर लेंगे। मैं अपना काम केवल आप लोगों को प्रेरित करने के लिए शेयर कर रहा हूं। कृपया अपने आसपास के लोगों तक पहुंचने का प्रयास करें। शेयरिंग करने से हम केवल दूसरों लोगों की ही मदद नहीं करेंगे, बल्कि आपकी भी मदद करेंगे।
प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लॉकडाउन के शुरुआत से ही प्रकाश राज लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने स्तर पर उनकी मदद भी कर रहे हैं।
प्रकाश राज के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है। प्रकाश के इस काम के लिए लोग उनके ट्वीट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग तरह तरह से एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।
अभिनेता होने के साथ-साथ प्रकाश राज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है। फिल्मों के खलनायक असल ज़िन्दगी में पढ़ाई में काफी होशियार थे लेकिन उन्होंने अपनी कला को आगे बढ़ाया और रील लाइफ को चुना। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। इस बार प्रकाश का ट्वीट छा गया है।