लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज, फिल्म के नाम में हो गया है बदलाव

By वैशाली कुमारी | Updated: November 30, 2021 16:05 IST

अमिताभ बच्चन और अजय देवगन एक साथ फिर से स्क्रीन शेयर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। दोनों अभिनेताओं की अपकमिंग फिल्म मेडे का नाम बदल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म 2022 में 29 अप्रैल को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देगीइंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत सिंह ने अभी इस पोस्टर को शेयर किया है

मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अजय देवगन एक साथ फिर से स्क्रीन शेयर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। दोनों अभिनेताओं की अपकमिंग फिल्म मेडे का नाम बदल दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का नया नाम रनवे 34 कर दिया है। फिल्म का नाम बदलने के साथ-साथ इस का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। अमिताभ बच्चन और अजय देवगन ने इंस्टाग्राम  अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर किया है। इसमें दोनों का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर रिलीज होने के साथ साथ फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है। ऐसे में फैंस के बीच का उत्साह देखने को मिल रहा है। 

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ-साथ रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका निभाने वाली हैं। यह फिल्म 2022 में 29 अप्रैल को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देगी। इस फिल्म का नाम पहले मेडे थे और अब इसका नाम रनवे 34 कर दिया गया है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि यह फिल्म मई के महीने में रिलीज हो जाएगी हालांकि बाद में इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत सिंह ने अभी इस पोस्टर को शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है उन्होंने पहुंचा शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मेडे अब रनवे 34 अपनी सीट बेल्ट बांधे और कस कर बैठे सच्ची घटनाओं पर आधारित रनवे 34 ईद पर 29 अप्रैल 2022। तीनों एक्टर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअजय देवगनरकुल प्रीत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?