लाइव न्यूज़ :

Poonam Pandey Controversy: जागरूकता के नाम पर मौत की झूठी खबर फैलाना पूनम पांडे को पड़ा भारी, AICWA ने पुलिस से की केस दर्ज करने की मांग

By अंजली चौहान | Updated: February 4, 2024 10:24 IST

इससे पहले AICWA ने पूनम पांडे की आलोचना करते हुए कहा था कि उनके फर्जी डेथ स्टंट के बाद 'लोग भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी मौत की खबर पर यकीन करने में झिझक सकते हैं।'

Open in App

Poonam Pandey Controversy: विवादों से घिरी रहने वाली पूनम पांडे अब नए विवाद में फंसती हुई नजर आ रही हैं। सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के नाम पर अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने को लेकर पूनम पांडे का काफी विरोध हो रहा है। इस कड़ी में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने एक बयान जारी कर मॉडल-अभिनेता पूनम पांडे के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

शनिवार को एक्स  पर एआईसीडब्ल्यूए ने कहा कि 'स्व-प्रचार के लिए सर्वाइकल कैंसर की आड़ का इस्तेमाल करना स्वीकार्य नहीं है।' उसी दिन ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने एक ताजा बयान जारी कर पूनम की आलोचना की और कहा कि उन्होंने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है।

"सस्ती पब्लिसिटी के लिए इतना नीचे गिर गई", एआईसीडब्ल्यूए

जानकारी के अनुसार, एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने एक्ट्रेस का विरोध करते हुए कहा, ""क्या यह मजाक है? ... आप सस्ते प्रचार के लिए इतना नीचे गिर गए। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई भी इतना नीचे नहीं गिरा है... आपने लोगों की भावनाओं के साथ खेला है।" जागरूकता बढ़ाने का एक तरीका है। आप सरकार, किसी एनजीओ से संपर्क कर सकते हैं या मीडिया कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं... मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से कहा है कि पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।''

दरअसल, पूनम पांडे ने बीते शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मैनेजर द्वारा झूठी खबर फैलाई की उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण हो गई है। इस खबर के सामने आते ही लोगों के श्रद्धाजंलि देने का ताता लग गया और उनके फैन्स काफी दुखी हो गए। हालांकि, एक्ट्रेस के निधन पर और प्रतिक्रिया सामने आने के बाद उन्होंने खुद शनिवार को एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह जिंदा हैं और बिल्कुल ठीक है।

पूनम ने कहा कि उनकी मौत की खबर फैलाना ठीक नहीं था लेकिन वह सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ऐसा कर रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस का यह तरीका लोगों को पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर जो लोग कल तक शोक मना रहे थे अब वह उनकी आलोचना कर रहे हैं। 

टॅग्स :पूनम पांडेबॉलीवुड अभिनेत्रीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम