लाइव न्यूज़ :

एआर रहमान के म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंची पुलिस, कहा- 'बंद करो', लेकिन क्यों, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 1, 2023 18:33 IST

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार की देर रात म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे जानेमाने संगीतकार एआर रहमान को अपना शो बंद कर देना पड़ा क्योंकि पुलिस ने उसे शो बंद करने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देएआर रहमान को पुणे में रविवार की रात अपना मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट बीच में रोकना पड़ापुलिस ने रहमान से देर रात का हवाला देते हुए फौरन म्यूजिक कॉन्सर्ट रोकने का आदेश दियापुलिस जब रहमान के लाइव शो में दाखिल हुई तो संगीत की तेज धुन पर हजारों प्रशंसक झूम रहे थे

पुणे:महाराष्ट्र के पुणे में ऑस्कर पुरस्कार विजेता और बॉलीवुड के दिग्गज संगीत निर्देशक एआर रहमान को रविवार की रात उस अपना मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट रोक देना पड़ा, जब वहां पर अचानक पुलिस ने धावा बोल दिया। पुलिस जब रहमान के लाइव शो में दाखिल हुई तो संगीत की तेज धुन पर हजारों प्रशंसक झूम रहे थे। पुलिस ने रहमान से देर रात का हवाला देते हुए म्यूजिक कॉन्सर्ट पर कड़ा विरोध जताया और फौरन उसे रोकने के लिए कहा।

पुलिस के आदश पर एआर रहमान ने फौरन मेगा-कॉन्सर्ट को रोक दिया। जिसके कारण म्यूजिक कॉन्सर्ट में मौजूद हजारों दर्शकों और रहमान के प्रशंसकों को निराशा हुई। बताया जा रहा है कि रहमान का यह शो राजबहादुर मिल्स के पास एक विशाल ओपन-एयर स्थल पर आयोजित किया गया था। जिसमें कई हजारों प्रशंसक रहमान के गुजरे 30 सालों के लंबे संगीत सफर को गीतों के रूप में सुन रहे थे।

हालांकि, जब शो रात के 10 बजे के बाद भी जारी रहा तो पुणे पुलिस की एक टीम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की अगुवाई में राजबहादुर मिल्स पहुंची और अंधेरे मंच पर एक मशाल लहराते हुए शो बंद करने के लिए आयोजकों को संकेत दिया क्योंकि शो के लिए ली गई समय सीमा की अनुमति से ज्यादा समय हो गया था। बताया जा रहा है कि जिस समय पुलिस रहमान के पास शो बंद कराने के लिए स्टेज पर पहुंची तो वो खुद अपना सुपरहिट गीत 'चल छैया..छैया...' गा रहे थे। पुलिस वाले धीरे से उनके पास गये और उनकी कलाई घड़ी की ओर इशारा किया।

उसके बाद पुलिस अधिकारी ने रहमान के कान में कहा कि वो फौरन शो को बंद कर दें। जिसका एआर रहमान ने पालन किया लेकिन वहीं दूसरी ओर रहमान के टीम में कुछ ऐसे भी लोग थे, जो पुलिस के मना करने के बाद भी जारी थे। जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी बेहद नाराज होते हुए उनके पास गया और चेतावनी दी कि अगर वे जल्दी से शो वाइंड नहीं करते हैं, तो उन्हें समय के मानदंडों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जब पुलिसकर्मियों ने मंच पर शो बंद कराया तो तो कुछ दर्शकों ने इसका विरोध किया वहीं कुछ ने पुलिस का समर्थन किया।

वहीं रहमान फौरन मंच से हट गए और बिना पुलिस से कोई प्रतिवाद किये चुपचाप शो बंद करने के लिए सहमत हो गये। वहीं कुछ ही मिनटों बाद कार्यक्रम स्थल की रोशनी भी चली गई, जिससे भीड़ को वापस लौटने में काफी परेशानी हुई और उन्होंने आयोजकों से बाकायदा इसकी नाराजगी भी जताई।

टॅग्स :Pune Policeसंगीतम्यूजिक वीडियोMusic Videos
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?