लाइव न्यूज़ :

'Pati Patni Aur Woh' Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' ने वीकेंड पर किया धमाल, जानिए दूसरे दिन की कमाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 8, 2019 11:28 IST

फिल्म में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने भी शानदार एक्टिंग की है। उनकी कॉमेडी ने दर्शकों को खूब हंसाया। यह फिल्म साल 1978 में आई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का सीक्वल है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), अनन्या पांडेय (Ananya Panday) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) ने शनिवार को शानदार कमाई की। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी और इसने पहले ही दिन अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' को कड़ी टक्कर दी थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म 'पति, पत्नी और वो' ने 11.50 से 11.75 करोड़ रुपए की कमाई की।

फिल्म 'पति, पत्नी और वो' पर फिल्म क्रिटिक्स ने भी काफी अच्छा फीडबैक दिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। साथ ही भूमि पेडनेकर ने भी अपने किरदार के साथ पूरी तरह न्याय किया है। फिल्म में अनन्या पांडे ने भी अच्छी एक्टिंग करने की कोशिश की है लेकिन उन्हें अभी अपने किरदार में और ज्यादा ढ़लने की जरूरत है।

अपनी पत्नी को धोखा देकर किसी और लड़की के साथ चक्कर चलाने वाले लोगों की जिंदगी में कैसे बवाल खड़ा हो जाता है इस बात को इस फिल्म में बखूबी तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में डायलॉग्स एक से बढ़कर एक हैं। फिल्म की कहानी को देखकर यह लगता है कि यह फिल्म सिर्फ इंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि एक सबक सिखाने के मकसद से भी बनाई गई है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने भी शानदार एक्टिंग की है। उनकी कॉमेडी ने दर्शकों को खूब हंसाया। यह फिल्म साल 1978 में आई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का सीक्वल है। फिल्म में एक शादीशुदा शख्स को किसी दूसरी खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है और इसका पता उसकी पत्नी को चल जाता है, फिर क्या... असली ड्रामा यहीं से शुरू होती है।

टॅग्स :पति पत्नी और वोकार्तिक आर्यनभूमि पेडनेकरअनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया