लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर एक फैन ने SRK से कहा, "5 बार गया पठान देखने, 700 करोड़ में से 1 करोड़ दे दो सर", शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: February 4, 2023 15:26 IST

जीडी नामक एक ट्विटर अकाउंट से शनिवार को एक ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा था, "पठान फिल्म को 5 बार देखने गया था। 700 करोड़ में से एक करोड़ ही दे दो शाहरुख सर।" इस पर एसआरके ने मजेदार जवाब भी दिया।

Open in App
ठळक मुद्देफेंस ने ट्वीट किया, पठान फिल्म को 5 बार देखने गया था। 700 करोड़ में से एक करोड़ ही दे दो शाहरुख सरलिखा, SRK ने जवाब में लिखा, भाई इतना तो रेट ऑफ रिटर्न शेयर बाजार में भी नहीं मिलता, इसे कुछ और बार देखें फिर देखते हैंफिल्म की 9 दिनों की कमाई वर्ल्डवाइड करीब 700 करोड़ बताई जा रही है

Pathaan box office collection: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रही है। फिल्म की 9 दिनों की कमाई वर्ल्डवाइड करीब 700 करोड़ बताई जा रही है। दुनियाभर में शाहरुख खान के फैंस फिल्म को उत्सव की तरह सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस बीच एसआरके के एक फैन ने ट्विटर पर उनसे फिल्म की कमाई से एक करोड़ रुपये की मांग की है। 

दरअसल, जीडी नामक एक ट्विटर अकाउंट से शनिवार को एक ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा था, "पठान फिल्म को 5 बार देखने गया था। 700 करोड़ में से एक करोड़ ही दे दो शाहरुख सर।" इस पर एसआरके ने मजेदार जवाब भी दिया। बॉलीवुड के पठान ने इस अपने इस फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "भाई इतना तो रेट ऑफ रिटर्न शेयर बाजार में भी नहीं मिलता। इसे कुछ और बार देखें फिर देखते हैं…हा हा #पठान"    

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म शनिवार को कमाई के मामले में ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल को भी पछाड़ देगी और टॉप 5 में बाहुबली 2 और केजीएफ हिन्दी के बाद तीसरे स्थान पर आ जाएगी।  

इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक ऐसे भारतीय खुफिया एजेंट की भूमिका निभाई है जो भारत पर आतंकी हमले की योजना को विफल करने के लिए वापस आता है। पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है जबकि यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। पठान में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं सलमान खान की भी फिल्म में जोरदार कैमियो है। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानदीपिका पादुकोणजॉन अब्राहमबॉक्स ऑफिस कलेक्शनट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार