लाइव न्यूज़ :

लिंकअप की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- तभी करूंगी शादी जब...

By मेघना वर्मा | Updated: March 18, 2019 18:01 IST

परिणीति चोपड़ा से जब उनके शादी के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके लिए शादी से पहले प्यार होना जरूर है मगर वो तभी शादी करेंगी जब वो पूरी तरह शादी के लिए तैयार हो जाएंगी। 

Open in App

बॉलीवुड में लेडीज विद रिक्की बहल के साथ डेब्यू करने वाली परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म केसरी के प्रमोशन में बिजी हैं। अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली परिणीति को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वो मनीष शर्मा को डेट कर रही हैं। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना था कि वो चरित देसाई के साथ भी रिलेशनशिप में हैं। वहीं इस सभी खबरों पर फाइनली परिणिती चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटव्यू देते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा कि वो अभी अपनी लव लाइफ के बारे में कोई बात नहीं करना चाहतीं। परिणीति ने कहा, 'सच कहूं, मैं अभी अपनी लव लाइफ पर बात करने को तैयार नहीं हूं। अभी ये सही समय नहीं है। अगर ऐसा कुछ होगा तो वो अपने आप ही सामने आ जाएगा। बहुत से लोग सोचते हैं कि अपनी लव लाइफ छुपाती हूं मगर ऐसा नहीं है जब भी कभी ऐसा कुछ होगा वो अपने आप सामने आ जाएगा।'

परिणीती इन सवालों के जवाब बहुत ही स्मार्टली दे गईं। ना उन्होंने अपने डेटिंग लिंकअप की खबरों को गलत बताया ना सही। वहीं जब एक्ट्रेस से उनके शादी के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके लिए शादी से पहले प्यार होना जरूर है मगर वो तभी शादी करेंगी जब वो पूरी तरह शादी के लिए तैयार हो जाएंगी। 

कौन हैं चरित देसाई

जिसके साथ परिणीति की लिंकअप्स की खबरें आ रही हैं वो भी बॉलीवुड से ही जुड़े हुए हैं। ऋतिक रोशन की फिल्म अग्नीपथ में वो एज अ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं कुछ दिनों पहले से वो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

टॅग्स :परिणीति चोपड़ाकेसरी मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, परिणीति ने बेबी बॉय को दिया जन्म

बॉलीवुड चुस्कीअंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' की श्रेणी में नामित दिलजीत दोसांझ, ‘लुडविग’, ‘यो, एडिक्टो’ और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ से मुकाबला

बॉलीवुड चुस्कीपरिणीति चोपड़ा बनने वाली हैं मां, क्यूट अंदाज में कपल ने दी गुड न्यूज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया