लाइव न्यूज़ :

पनामा पेपर्स लीक मामलाः दिल्ली में ED के सामने पेश हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, एजेंसी ने भेजा था समन

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2021 14:43 IST

सोमवार को एजेंसी ने अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या बच्चन (48) को दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा था। समन जारी होने के बाद ऐश्वर्या दिल्ली स्थित ईडी के दफ्तर में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को एजेंसी ने ऐश्वर्या बच्चन को दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा थाईडी 2016 से इस संबंध में जांच कर रहा है

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ‘पनामा पेपर’ फेमा मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली में प्रवर्तन निदेशाालय के समक्ष उपस्थित हुईं। ईडी ने 2016 के 'पनामा पेपर्स' लीक मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री को समन भेजा था।

सोमवार को एजेंसी ने अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या बच्चन (48) को दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा था। समन जारी होने के बाद ऐश्वर्या दिल्ली स्थित ईडी के दफ्तर में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचीं हैं।

गौरतलब है कि पनामा पेपर्स लीक का यह वैश्विक मामला सामने आने के बाद ईडी 2016 से इस संबंध में जांच कर रहा है। उसने बच्चन परिवार को नोटिस जारी कर उन्हें आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) की उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत 2004 से अपने विदेशी प्रेषण की जानकारी देने को कहा था।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय ने जांच के तहत विदेशी भुगतान पर रिकॉर्ड जमा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसी अब उनका बयान दर्ज करना चाहती है। साल 2016 में ब्रिटेन में पनामा की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट लीक हुए थे। इसमें दुनियाभर के बड़े नेताओं, कारोबारियों और बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए थे।इस खुलासे में भारत के करीब 500 लोगों के नाम सामने आए थे। इसमें बच्चन परिवार का नाम भी शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन को 4 कंपनियों का निदेशक बनाया गया था जिनमें से तीन बहामास में थीं, जबकि एक वर्जिन आइलैंड्स में थी।

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनअमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?