लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के सख्त ड्रेस कोड को लेकर दिए बयान पर पलक तिवारी ने दी सफाई, कहा- मेरी बात को गलत समझा गया

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 15, 2023 12:45 IST

पलक ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के सेट पर लड़कियों को लो नेकलाइन न पहनने का नियम रखने को लेकर बयान दिया था। हालाँकि, अब उन्होंने अपने इस बयान को लेकर सफाई पेश की। पलक तिवारी ने अब कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।पलक सलमान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं।यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

मुंबई: मशहूर टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, पलक ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के सेट पर लड़कियों को लो नेकलाइन न पहनने का नियम रखने को लेकर बयान दिया था। हालाँकि, अब उन्होंने अपने इस बयान को लेकर सफाई पेश की। पलक तिवारी ने अब कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया था। 

पलक सलमान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं। बता दें कि सलमान को पलक ने फिल्म 'अंतिम' में असिस्ट किया था। उन्होंने हाल ही में उस समय की बात करते हुए कहा था कि सलमान का एक नियम था कि उनकी फिल्म के सेट पर महिलाओं को कैसे कपड़े पहनने चाहिए। ETimes से बात करते हुए पलक ने कहा, "यह वास्तव में गलत समझा गया है।" 

उन्होंने कहा, "मैं बस इतना कहना चाहती थी कि मैंने अपने लिए कुछ दिशा-निर्देश तय किए हैं कि कैसे ऐसे लोगों के साथ कपड़े पहने जाएं जो मुझसे काफी वरिष्ठ हैं, जिनकी मैं पूजा करते हुए बड़ी हुई हूं। सलमान सर बेशक उनमें से एक हैं।" 

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज गिल, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, विजेंदर सिंह और अन्य कलाकार हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस