लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री के साथ युवाओं ने की छेड़छाड़, शिकायत दर्ज

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:13 IST

एक फिल्म अभिनेत्री ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि पिछली रात साल्ट लेक इलाके में अज्ञात युवाओं ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।

Open in App
ठळक मुद्देबिधान नगर (उत्तर)पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत कीबिधाननगर पुलिस आयुक्तालय ने कहा कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

एक फिल्म अभिनेत्री ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि पिछली रात साल्ट लेक इलाके में अज्ञात युवाओं ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। बिधान नगर (उत्तर)पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में अभिनेत्री ने कहा कि कल रात जब वह साल्ट लेक स्थित अपने घर लौट रही थी

तब कार सवार कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उसने कहा कि बदमाशों ने उल्तादंगा क्रांसिंग से उसका पीछा किया और बाद में उसकी कार को ओवरटेक कर लिया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार युवकों ने अभिनेत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और आपत्तिजनक भाव भंगिमाएं बनाईं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद अभिनेत्री ने कार की तस्वीर ले ली और उसका पंजीकरण संख्या नोट करके सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय ने कहा कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?