लाइव न्यूज़ :

OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते पॉलिटिक्स ड्रामा और सस्पेंस थ्रिलर का रहेगा जलवा, नोट कर लें वेब सीरीज रिलीज डेट

By अंजली चौहान | Updated: March 5, 2024 11:59 IST

OTT Releases This Week: महारानी वेब सीरीज़ का तीसरा सीजन 7 मार्च से SonyLIV पर स्ट्रीम होगा। बिहार की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज़ में हुमा क़ुरैशी, विनीत कुमार और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं।

Open in App

OTT Releases This Week:वेब सीरीज के शौकीन दर्शकों के लिए मार्च का पहला हफ्ता बेशक मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही वेब सीरीज के दीवानों की बेताबी बढ़ गई है कि वह कौन सी बेस्ट सीरीज को देखें जिससे उनका फुल एंटरटेनमेंट हो। काफी समय से बड़े पर्दे से दूर इमरान हाशमी इस बार शो टाइम में नजर आने वाले हैं इस वेब सीरीज को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

वहीं हुमा कुरैशी की महारानी के दो सीजन देख चुके दर्शकों को तीसरा सीजन देखने का शानदार मौका इस हफ्ते मिलने वाला है। तो आइए बताते हैं आपको सुपर बेस्ट वेब सीरीज के बारे में और उनकी रिलीज डेट...

1- शो टाइम 

 इमरान हाशमी और मोनी रॉय स्टारर वेब सीरीज शो टाइम 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित यह सीरीज ग्लैमर और फिल्म उद्योग की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। वेब सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल और श्रिया सरन मुख्य भूमिका में हैं।

2- द जेंटलमैन

इंग्लिश क्राइम सीरीज द जेंटलमैन 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। गाइ रिची द्वारा निर्देशित, श्रृंखला में थियो जेम्स, काया स्कोडिलेरियो, डैनियल इंग्स और जोली रिचर्डसन हैं। गाइ रिची ने 2019 में द जेंटलमेन नाम से एक एक्शन कॉमेडी फिल्म बनाई थी। वेब सीरीज इसी फिल्म का स्पिन-ऑफ है।

3- क्वीन ऑफ टीयर्स

कोरियाई सीरीज 9 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह एक शादीशुदा जोड़े की कहानी है, जिनके जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। श्रृंखला में किम सू-ह्यून और किम जी-वोन मुख्य भूमिका में हैं।

4- महारानी 3

हमा कुरैशी की महारानी का तीसरा भाग 7 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होगा। बिहार की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज में हुमा कुरैशी, अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज के निर्माता सुभाष कपूर हैं।

5- आयरन रेन

स्पैनिश क्राइम ड्रामा सीरीज 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें एडुआर्ड फर्नांडीज, चिनो डेरियन और जेमी लोरेंटे अहम भूमिकाओं में हैं।

6- मेरी क्रिसमस 

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की स्टारर फिल्म के ओटीटी रिलीज का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। यह सीरीज 8 मार्च को ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए यह मूवी पूरी तरह से तैयार है। 

टॅग्स :नेटफ्लिक्सआगामी फिल्मवेब सीरीजकैटरीना कैफइमरान हाशमीहुमा क़ुरैशी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल