लाइव न्यूज़ :

अनुभव सिन्हा ने एक अखबार ने मांगी नौकरी, कहा-मेरे पास काम नहीं है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 25, 2019 16:54 IST

अनुभव सिन्हा ने एक अखबार से अपने लिए काम मांगा है। अनुभव ने हाल ही में ट्वीट करके लिखा अमर उजारा अखबार से अपने लिए कुछ काम मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देआर्टिकल 15 जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। फिल्म मेकर ने हाल ही में एक ट्वीट करके काम की मांग की है।

मुल्क और आर्टिकल 15 जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। फिल्म मेकर ने हाल ही में एक ट्वीट करके काम की मांग की है। अनुभव सिन्हा ने एक अखबार से अपने लिए काम मांगा है।

अनुभव ने हाल ही में ट्वीट करके लिखा अमर उजारा अखबार से अपने लिए कुछ काम मांगा है। उन्होंने लिखा है कि श्री मनोरंजन सम्पादक @AmarUjalaNews कृपया कोई नौकरी हो तो दे दें। मेरे पास काम नहीं है। studio नहीं है। हीरो नहीं है। बड़ी तकलीफ़ में हूँ। OTT वाले फ़ोन नहीं उठा रहे।

डायरेक्टर के इस ट्वीट के बाद जमकर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इसके बाद राहुल देव ने भी अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। राहुल ने लिखा है कि ओहो। घोर संकट। मुझे इस अर्जी का संदर्भ तो नहीं मालूम पर क्यों न आप संपादक जी को ही नायक बनाने पर विचार करें? फिर मैं भी अर्जी लगा दूंगा। अपना भी वही हाल है :) वइसे, असली पत्रकारों को लेकर फिलिम क्यों नहीं बन सकती? अभिनय प्रतिभा तो यहां रोज़ दिखती है।

अनुभव ने ऐसा क्यों लिखा ये अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने ये किसी तंज में लिखा है या फिर किसी और कारण से। अनुभव की आर्टिकल 15 हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने जमकर पसंद किया था। फिल्म में लीड रोल में आयुष्मान खुराना थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?