लाइव न्यूज़ :

बिग बी और अभिषेक बच्चन की तबीयत को लेकर नेपाल के पीएम ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2020 16:43 IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ऐसे में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने दोनों के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन की पोस्ट के कुछ ही मिनट बाद ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट पर शुभचिंतकों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना वाले संदेश पोस्ट किए जाने लगे थेअब नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दोनों के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से तमाम बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी शनिवार को दी। 

नेपाल के पीएम ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने दोनों के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बता दें, 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले 10 दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।'

अभिषेक ने किया था ट्वीट

यही नहीं, अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर लिखा था, 'आज मेरे पिता और मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम दोनों को हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी जरूरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार तथा सभी स्टाफ सदस्यों की जांच की जा रही है। बीएमसी के अधिकारी संपर्क में हैं और हम उनके मुताबिक नियमों का पालन कर रहे हैं।' वहीं, अब ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनकोरोना वायरसकेपी ओली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNepal Election: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की बड़ी जीत, केपी शर्मा ओली को करीब 50,000 वोटों से हराया

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?