लाइव न्यूज़ :

NCB ने दीपिका, श्रद्धा व सारा से की मैराथन पूछताछ, धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े क्षितिज रवि प्रसाद हुए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 26, 2020 21:52 IST

एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद से पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर तरह-तरह के आरोप लगाए जाने के बाद धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर ने खुद के बारे में सफाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमिल रही जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के बाद एनसीबी की टीम दिल्ली लौटकर डीजी को यह रिपोर्ट सौंप सकती है।एनसीबी ने क्षितिज प्रसाद से धर्मा प्रोडक्शन के अनुभव चोपड़ा से हिंदी फिल्मोद्योग में ड्रग मामले के संबंध में पूछताछ की थी।

मुम्बई: मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद से पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके अलावा, दीपिका, श्रद्धा व सारा अली खान से एनसीबी ने मैराथन पूछाताछ की है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के बाद एनसीबी की टीम दिल्ली लौटकर डीजी को यह रिपोर्ट सौंप सकती है। एनसीबी ने कहा कि इन तीनों अभिनेत्री को अभी क्लीन चिट नहीं मिली है।

इसके अलावा, एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में ब्यूरो का एक दल शुक्रवार को प्रसाद को उपनगरीय वर्सोवा इलाके में क्षितिज को उनके घर से ले गया था। उनसे एनसीबी के बल्लार्ड एस्टेट कार्यालय में पूछताछ की गयी। अधिकारी ने कहा, ‘‘ शनिवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोविड-19 समेत मेडिकल परीक्षणों के लिए अस्पताल ले जाया गया। ’’

शुक्रवार को एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के अनुभव चोपड़ा से हिंदी फिल्मोद्योग में ड्रग मामले के संबंध में पूछताछ की थी। शुक्रवार को एक बयान में निर्माता निर्देशक करण जौहर ने कहा था कि प्रसाद एक परियोजना के लिए अनुबंध के आधार पर एक कार्यकारी निर्माता के तौर पर धर्मा प्रोडक्शन से संबद्ध कंपनी धर्माटिक इंटरटेमेंट से जुड़े थे लेकिन बात नहीं बन पायी।

जौहर ने कहा कि अनुभव चोपड़ा एक सहायक निर्देशक के तौर पर महज कुछ समय के लिए उनके बैनर से जुड़े रहे और केवल दो प्रोजेक्ट पर काम किया। भाषा राजकुमार मनीषा मनीषा

टॅग्स :दीपिका पादुकोणसारा अली खानश्रद्धा कपूरकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस