लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, एक्टर की मौत के वक्त घर में था मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2021 15:17 IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने हैदराबाद से किया गिरफ्तारएनसीबी ने कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी बरामद किए सुशांत की मौत के वक्त उन्हीं के साथ फ्लैट में था सिद्धार्थ

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है। अभिनेता की मौत के एक साल बाद उसे हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया और फिर मुंबई लाया गया। सुशांत के दोस्त पिठानी को एक जून तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया। सिद्धार्थ उन चार लोगों में से एक है, जो सुशांत की मौत के वक्त उसके घर में मौजूद थे। 

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को लेकर सिद्धार्थ पर भी सवाल उठते रहे हैं। एनसीबी की ओर से उसे तीन बार समन भेजा गया था, लेकिन वह सामने नहीं आया। अब गिरफ्तारी के बाद पिठानी से ड्रग्स मामले में पूछताछ की जाएगी। हैदराबाद स्थित उसके घर से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी बरामद किए गए हैं। 

सुशांत का करीबी था पिठानी 

पेशे से क्रिएटिव आर्ट डिजाइनर सिद्धार्थ पिठानी सुशांत का बेहद करीबी था। वह सुशांत के घर में ही रहता था और उसके सामने वाले कमरे में सोता था। वही पहला शख्स था, जिसने सुशांत के शव को पंखे से लटका देखा और फिर पुलिस को फोन किया था। हाल ही में सिद्धार्थ की सगाई हुई है। उसकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। 

सुशांत मामले में सीबीआई ने की थी पूछताछ

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उस वक्त पिठानी भी सुशांत के साथ उसी फ्लैट में मौजूद था। पिछले साल अगस्त में सीबीआई ने पिठानी और सुशांत के कुक नीरज सिंह से पूछताछ की थी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)क्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?