लाइव न्यूज़ :

'घूमकेतु' रिलीज से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो या ओटीटी पर, अभिनेताओं को इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए

By भाषा | Updated: May 20, 2020 14:34 IST

नवाजुद्दीन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘‘अभिनेताओं को इस बात से चिंतित नहीं होना चाहिए कि उनकी फिल्में ओटीटी पर प्रसारित हों या सिनेमाघरों में रिलीज हों। हमारी फिल्में रिलीज हो रही हैं यही अपने आप में उप्लब्धि है।” 

Open in App
ठळक मुद्देनवाजुद्दीन सिद्दीकी को इसकी कोई फिक्र नहीं है कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में देखी जाती हैं या अमेजन प्राइम, जी5, नेटफ्लिक्स आदि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होती हैंनवाजुद्दीन ने कहा, ‘‘हमने इस फिल्म की शूटिंग वैसे ही की थी जैसे हम सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की शूटिंग करते हैं

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इसकी कोई फिक्र नहीं है कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में देखी जाती हैं या अमेजन प्राइम, जी5, नेटफ्लिक्स आदि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होती हैं क्योंकि उनका मानना ​​है कि कई बार फिल्मों का रिलीज होना भी अपने आप में ही बहुत बड़ी उपलब्धि होती है।

अभिनेता की फिल्म ‘घूमकेतु’ बहुत विलंब के बाद 22 मई को जी5 पर प्रसारित होने वाली है। फिल्म 2014 में पूरी हो गई थी। पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा द्वारा निर्देशित और फैंटम फिल्म्स और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स (एसपीएन) के बैनर तले बनी इस फिल्म में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेत्री इला अरुण, रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे और रागिनी खन्ना भी हैं।

नवाजुद्दीन ने कहा, ‘‘हमने इस फिल्म की शूटिंग वैसे ही की थी जैसे हम सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की शूटिंग करते हैं। मुझे लगता है कि आज के समय में ओटीटी ही एकमात्र तरीका है जिस पर लोग फिल्में देख सकते हैं।

इसलिए व्यक्तिगत रूप से मैं नहीं समझता कि अभिनेताओं के लिए यह वास्तव में मायने रखता है।’’ नवाजुद्दीन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘‘अभिनेताओं को इस बात से चिंतित नहीं होना चाहिए कि उनकी फिल्में ओटीटी पर प्रसारित हों या सिनेमाघरों में रिलीज हों। हमारी फिल्में रिलीज हो रही हैं यही अपने आप में उप्लब्धि है।” 

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो वायरल, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, भड़के यूजर्स

बॉलीवुड चुस्कीटीकू वेड्स शेरू को मिल रही नकारात्मक समीक्षाओं पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कृपया पेड ट्रेंड्स पर न जाएं

बॉलीवुड चुस्कीJogira Sara Ra Ra Box Office Collection Day 2: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' ने कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीनवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- छोटे शहरों में ही होता है सच्चा रोमांस, वो बैंक बैलेंस पर विचार किए बिना प्यार में पड़ जाते हैं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?