लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट के आदेश से साफ हो चुका है कि समीर वानखेड़े ने आर्यन खान को अगवा किया था: नवाब मलिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2021 14:06 IST

हाइकोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए नवाब मलिक ने ट्वीट किया, इससे साबित होता है कि यह समीर दाऊद वानखेड़े का फर्ज़ीवाड़ा था। 

Open in App
ठळक मुद्देनवाब मलिक ने कहा कि HC के आदेश से साबित हो चुका है कि आर्यन का अपहरण किया गया थासमीर वानखेड़े पर मलिक ने फर्जीवाड़े, रंगदारी का आरोप लगाया है

मुंबईःआर्यन खान मामले में बॉम्बे हाइकोर्ट के फैसले के बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने समीर वानखेडे़ पर एक बार धन उगाही और फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया। शनिवार को आर्यन खान मामले के फैसले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने साफतौर पर कहा कि आर्यन के खिलाफ कोई आपराधिक सबूत नहीं मिला और ना ही व्हाट्सऐप चैट से जुड़ा कोई सबूत ही मिला। 

हाइकोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए नवाब मलिक ने ट्वीट किया, इससे साबित होता है कि यह समीर दाऊद वानखेड़े का फर्ज़ीवाड़ा था। उन्होंने कहा, यह अपहरण और उगाही का मामला था जो सेल्फी लीक होने से फेल हो गया। नवाब मलिक ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के कुछ बिंदुओं को सामने रखते हुए वानखेड़े पर हमला बोला।

 हाईकोर्ट ने क्या कहा-ः

आरोपी (आर्यन) के खिलाफ कोई आपराधिक सबूत नहीं मिला।व्हाट्सऐप चैट से जुड़ा कोई सबूत नहीं है।आर्यन के पास से कोई आपत्तिजनक पदार्थ नहीं मिला।अरबाज और मुनमुन के पास से कम मात्रा में ड्रग्स मिला। मुनमुन का आर्यन और अरबाज से पहला कोई कनेक्शन नहीं है।

गौरतलब है कि शनिवार ही मलिक ने दावा किया कि समीर वानखेड़े नवी मुंबई में बार चलाते हैं जिसका लाइसेंस उन्हें नाबालिक रहते मिला था। समीर वानखेड़े के परिवार पर हमला बोलते हुए एनसीपी नेता ने कहा था कि ये सब फर्जी लोग हैं। उन्होंने कहा था - 'नाम बदलने में फर्जीवाड़ा...बार का लाइसेंस बनवाने में फर्जीवाड़ा...नौकरी में भी जालसाजी...जाति प्रमाण पत्र बनवाने में फर्जीवाड़ा...ये सब फर्जी लोग हैं'।

टॅग्स :आर्यन खाननवाब मलिकSameer WankhedeNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

क्राइम अलर्टदाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार, मुंबई NCB ने ड्रग्स तस्करी के मामले में लिया एक्शन

बॉलीवुड चुस्की'सत्यमेव जयते': आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ मानहानि के मुकदमे पर समीर वानखेड़े की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीसमीर वानखेड़े ने आर्यन और शाहरुख खान पर ₹2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?