लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पांड्या को नताशा ने किस करते हुए शेयर किया वीडियो, एक्स-बॉयफ्रेंड ने कुछ ऐसा दिया रिएक्‍शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 2, 2020 12:10 IST

नताशा ने नए साल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें हार्दिक उनको शादी के लिए प्रपोज करने के बाद रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। दोनों ने इस दौरान एक दूसरे को किस भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनताशा और हार्दिक को नई शुरुआत के लिए हर कोई बधाई दे रहा हैकभी नताशा और अली के अफेयर के चर्चे खूब चर्चा में रहे हैं।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के साथ सगाई कर ली। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया। हार्दिक ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नताशा को अंगूठी पहनाई है। नताशा और हार्दिक काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की साथ की फोटो भी खूब सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं।

नताशा और हार्दिक को नई शुरुआत के लिए हर कोई बधाई दे रहा है। ऐसे में नताशा के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर अली गोनी ने भी नताशा की सगाई पर रिएक्ट किया है। कभी नताशा और अली के अफेयर के चर्चे खूब चर्चा में रहे हैं।

नताशा ने नए साल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें हार्दिक उनको शादी के लिए प्रपोज करने के बाद रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। दोनों ने इस दौरान एक दूसरे को किस भी किया है।

अब अली गोनी ने भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की सगाई पर रिएक्ट किया है। अली गोनी ने नताशा के इंगेटमेंट वाले वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाकर खुशी जाहिर की है। अली ने चार दिल वाली इमोजी बनाई है। जिससे साफ हो गया है कि वह नताशा के लिए काफी खुश हैं।

अली और नताशा पिछले साल स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो नच बलिए में भी साथ नजर आए थे। दोनों की कैमेस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। दोनों ने साथ नें काफी अच्छे एक्ट किए थे। हालांकि ये कपल नच बलिए में  एक्स कपल के रूप में पहुंचा था।

नताशा को मिला फेम

DJ Waley Babu fame Natasha Stankovic ने सिंगर और रैपर बादशाह के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गाने 'डीजे वाले बाबू' में आने के बाद सनसनी मचा दी थी। इस गाने से ही नताशा को असली पहचान मिली थी। हालांकि सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस नताशा ने प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में एक ऑइटम सॉन्ग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी।

नताशा बिग बॉस के घर में भी जा चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 8 में नजर आई थीं। वह बिग बॉस के घर में 1 महीने तक रही थीं। नताशा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।  नताशा ने अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन में काम किया था।

साल 2016 में सौरभ वर्मा निर्देशित 7 आवर्स टू गो में नजर आई। फिल्म में नताशा ने पुलिस का किरदार निभाया था और काफी एक्शन सीन्स करती नजर आई थीं।

साल 2017 में वह फुकरे रिटर्न्स में मेहबूबू गाने में ठुमके लगाती नजर आईं। इतना ही नहीं नताशा ने शाहरुख की फिल्म जीरो में कैमियो भी किया है। वेबसीरीज द हॉलीडे में भी काम किया हैय़ इतना ही नहीं एक्ट्रेस नच बलिए 9 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई थीं। 

टॅग्स :नताशा स्टेनकोविकहार्दिक पंड्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटPBKS vs MI, IPL 2026 Score: 20 गेंद में 56 रन?, तिलक और जैक्स ने MI को दिलाई जीत, पंजाब किंग्स की लगातार 5वीं हार

क्रिकेटमुंबई इंडियंस से बाहर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या?, पंजाब किंग्स के खिलाफ कौन कर रहा कप्तानी, देखिए प्लेइंग इलेवन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया